Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : भारत बायोटेक की Covaxin का ट्रायल फाइनल स्टेज में, जानिए कौन की देसी वैक्सीन से देश को उम्मीदें

सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक ने पिछले महीने 2 अक्टूबर को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) से मांगी थी। कोवाक्सिन (Covaxin) का Phase-3 ट्रायल 26000 लोगों पर किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Nov 2020 10:37:43

कोरोना : भारत बायोटेक की Covaxin का ट्रायल फाइनल स्टेज में, जानिए कौन की देसी वैक्सीन से देश को उम्मीदें

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनैशनल लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा एल्ला ने सोमवार को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया कि कोवाक्सिन का Phase-3 ट्रायल चल रहा है। भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन (Covaxin)' को बनाने के लिए ICMR और नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के साथ पार्टनरशिप की है। भारत बायोटेक के चेयरमैन एल्ला ने बताया Phase-1 और Phase-2 के ट्रायल्स कामयाबी के साथ पूरे हो चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक ने पिछले महीने 2 अक्टूबर को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) से मांगी थी। कोवाक्सिन (Covaxin) का Phase-3 ट्रायल 26000 लोगों पर किया जा रहा है।

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कोरोना की एक और वैक्सीन पर काम कर रही है। वह वैक्सीन इंट्रानेजल होगी यानी वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाएगा। एल्ला ने बताया कि यह वैक्सीन अगले साल तक तैयार हो सकती है।
भारत बायोटेक ने सितंबर में इंट्रानेजल वैक्सीन के लिए वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया था। कंपनी ने नोवल चिम्प एडेनोवायरस, सिंगल डोज इंट्रानेजल वैक्सीन के लिए सेंट लुइस में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ लाइसेंसिंग समझौता होने की घोषणा की थी।

भारत बायोटेक नाक के जरिए जाने वाले एडेनोवायरस वैक्सीन की एक अरब खुराक तक का उत्पादन करने के लिए काम कर रही है। कंपनी के पास अमेरिका (America), जापान (Japan) और यूरोप (Europe) को छोड़कर सभी बाजारों में वैक्सीन वितरित करने का अधिकार है। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन भी अंतिम चरण में है। कंपनी के सीईओ आदर पूनावाला ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि दिसंबर तक वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार हो सकती है। सीरम इंस्टिट्यूट दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford Uniforsity) के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) बना रही है।

खास बात यह है कि सीरम इंस्टिट्यूट (Serum Institute) ने अब तक वैक्सीन के 6 करोड़ डोज तैयार कर लिए हैं। दिसंबर तक 10 करोड़ डोज तैयार हो जाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टिट्यूट कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की ज्यादा से ज्यादा खुराक बनाने पर फोकस कर रही है जिसका फायदा भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका