न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांडर्स को मारने के बाद भगत सिंह छिपे थे इस जगह, कम लोग ही जानते हैं इसके बारे में

भगतसिंह ने देश को आजादी दिलाने के लिए कई बलिदान दिए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 7:15:16

सांडर्स को मारने के बाद भगत सिंह छिपे थे इस जगह, कम लोग ही जानते हैं इसके बारे में

अपनी क्रांतिकारी नीतियों और जोश से देश की आजादी की चाह रखने वाले भगतसिंह को सभी जानते हैं। भगतसिंह ने देश को आजादी दिलाने के लिए कई बलिदान दिए हैं। यहाँ तक कि 17 दिसंबर 1929 को शहीद भगत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाला लाजपत राय पर लाठियां बरसाने वाले ब्रिटिश अधिकारी जेपी सांडर्स को भी गोलियों से उड़ा दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बाद पुलिस से बचने के लिए भगतसिंह को छिपना पड़ा था और वे कहाँ छिपे थे। तो आइये हम बताते हैं इसके बारे में.....

दिसंबर 1929 में शहीदों ने जब जेपी सांडर्स को मारने की योजना बनाई तो उन्होंने इसके लिए डीएवी कॉलेज के सामने ब्रिटिश पुलिस के दफ्तर के पास की जगह को चुना। शहीदों की योजना थी कि इस घटना को अंजाम देने के लिए वह डीएवी कॉलेज के छात्रावास से ही आएंगे और घटना को अंजाम देकर वहीं छिप जाएंगे।

सब कुछ तय योजना के तहत ही हुआ। शहीद डीएवी कॉलेज के छात्रावास में ही छिपे हुए थे। सांडर्स जैसे ही पुलिस के दफ्तर से बाहर आया तो उसकी रेकी कर रहे क्रांतिकारी जयगोपाल के इशारे के बाद भगत सिंह व राजगुरु ने सांडर्स पर गोलियां दाग दी। सांडर्स बच न जाए इसलिए भगत सिंह ने उस पर चार-पांच गोलियां और दाग दीं।

bhagat singh,bhagat singh hide,sanders murder

तभी दो हेड कांस्टेबल और इंस्पेक्टर फर्न ने राजगुरु व भगत सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दोनों कॉलेज की ओर ही भागे। उधर, डीएवी कॉलेज के फाटक के पास चंद्रशेखर आजाद ने भगत सिंह और राजगुरु का पीछा कर रहे दोनों हेड कांस्टेबल व इंस्पेक्टर फर्न पर गोलियां चला दी। इसमें एक हेड कांस्टेबल मारा गया, जबकि दूसरा हेडकांस्टेबल व फर्न बच गए।

उसके बाद चंद्रशेखर भी फरार हो गए और भगत सिंह व राजगुरु कॉलेज के छात्रावास में ही घुस गए। हालांकि अंग्रेजों ने पूरे कालेज व छात्रावास को खंगाला। लेकिन छात्रावास के रसोईये स्टाफ ने शहीदों को छिपाए रखा और शिक्षक की मदद से उन्हें बाद में सुरक्षित कालेज से निकाला।

जिसके बाद वह लाहौर से दिल्ली पहुंच गए और उन्होंने पोस्टर छपवाकर सार्वजनिक कर दिया कि ‘उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बंसती देवी के सवाल का जवाब दे दिया है और लाला जी की मौत का बदला ले लिया है?’

उल्लेखनीय है कि लाला जी की मौत के बाद उनकी तेरहवीं पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बसंती देवी ने संबोधन में यह सवाल छोड़ा था कि ‘क्या देश के नौजवानों का खून अब उबलना बंद कर गया है जो वह नेताओं को यूं मरते हुए देखते हैं।’ इसके बाद ही सांडर्स की मौत की योजना शहीदों ने बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत