न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल: बसिरहाट में कार्यकर्ताओं की हत्या, BJP आज मनाएगी 'काला दिवस', बंद का भी ऐलान

टीएमसी-बीजेपी (TMC-BJP) कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प में कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी आज पूरे राज्य में 'काला दिवस' मनाएगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jun 2019 9:00:44

बंगाल: बसिरहाट में कार्यकर्ताओं की हत्या, BJP आज मनाएगी 'काला दिवस', बंद का भी ऐलान

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के नॉर्थ 24 उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार को टीएमसी-बीजेपी (TMC-BJP) कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प में कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी आज पूरे राज्य में 'काला दिवस' मनाएगी। इसके साथ बसिरहाट में 12 घंटे के बंद का ऐलान भी किया है। इससे पहले रविवार को पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने मारे गए कार्यकर्ताओं की शोकयात्रा निकाली, शोकयात्रा में सांसद और प्रदेश बीजेपी के चीफ दिलीप घोष, हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी, राहुल सिन्हा और अन्य नेता शामिल थे। बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं के पार्थिव शव कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय ले जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई। पार्टी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ''मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवार वाले पार्टी मुख्यालय में शव ले जाना चाहते हैं। लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस हमें यह कहकर रोक रही है कि अंतिम संस्कार गांव में होगा। अगर पुलिस ने हमें नहीं छोड़ा तो सड़क पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।''

bjp,west bengal,tmc,mamata banerjee,black day,political violence,west bengal news in hindi,news,news in hindi

गौरतलब है कि बसिरहाट में शनिवार शाम दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झंडा हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हिंसा में बीजेपी के 3 और टीएमसी के एक कार्यकर्ता की मौत हुई है।

फूंका ममता का पुतला

वहीं हावड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर पर जूते चलाए और पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद उन्होंने हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास जसोर रोड को ब्लॉक कर दिया। शाम को उन्होंने कैमरे के सामने जय श्री राम के नारे लगाए और सीएम ममता का पुतला फूंका।

गृह मंत्रालय की एडवाइज़री, PM को रिपोर्ट सौंपेगे राज्यपाल

लोकसभा चुनाव के बाद भी हिंसा की आशंका जताते हुए गृह मंत्रालय ने एडवाइज़री जारी की थी। हालांकि, बंगाल सरकार इसे नकार रही है और कह रही है कि राज्य के हालात काबू में हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और उन्हें राज्य में हो रही हिंसा की रिपोर्ट सौपेंगे। आज वह पीएम से मुलाकात भी कर सकते हैं। उधर केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर रविवार को गहरी चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद भी हिंसा राज्य सरकार की नाकामी लगती है। पश्चिम बंगाल सरकार को दिये परामर्श में गृह मंत्रालय ने उससे कानून व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक अमन बनाये रखने को कहा है।

अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए ममता सरकार- गृह मंत्रालय

परामर्श में कहा गया है कि पिछले कुछ सप्ताहों में जारी हिंसा राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने और जनता में विश्वास कायम करने में राज्य के कानून प्रवर्तन तंत्र की नाकामी लगती है। परामर्श के मुताबिक यह सुनिश्चित करने की पुरजोर सलाह दी गयी है कि कानून व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक अमन चैन बनाये रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं।

इसमें कहा गया है कि अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया जाता है। गृह मंत्रालय के अनुसार ताजा रिपोर्ट इशारा करती हैं कि शनिवार को उत्तरी 24 परगना जिले में चुनाव बाद हुए संघर्ष में चार लोग मारे गए। एक अधिकारी ने परामर्श के हवाले से कहा कि इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के अनेक हिस्सों में हिंसा और लोगों के मारे जाने की खबरें आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत