बंगाल : देह व्यापार गिरोह से 6 को बचाया गया, 12 गिरफ्तार

By: Pinki Thu, 22 Feb 2018 6:57:11

बंगाल : देह व्यापार गिरोह से 6 को बचाया गया, 12 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने दो नाबालिग लड़कियों व चार महिलाओं को देह व्यापार चलाने वाले एक गिरोह से बचा लिया। इस दौरान सीआईडी ने गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एक सीआईडी अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि पीड़िताओं को देह व्यापार के लिए कोलकाता के दमदम इलाके में एक होटल में लाया गया था।

सीआईडी के उप महानिरीक्षक निशाद परवेज ने कहा, "सीआईडी के दल ने बुधवार की शाम सुकांता पल्ली में होटल सिल्वर नूर में छापा मार कर चार महिलाओं को बचाया।"

उन्होंने कहा, "गिरोह चलाने के मामले में तीन महिलाओं सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बंगाल के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।"

इस दौरान उनके कब्जे से 2.28 लाख रुपये और महिलाओं को होटल से लाने और वापस ले जाने वाली एक कार बरामद हुई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com