न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 / BCCI ने जारी की गाइडलाइन, मीडिया को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, ‘ड्रीम11 इंडियन प्रीमियर लीग 2020 कोविड-19 महामारी के कारण यूएई में बंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 1:55:26

IPL 2020 / BCCI ने जारी की गाइडलाइन, मीडिया को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन की आज शनिवार से यूएई में शुरुआत होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन में स्टेडियम में मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए लगाए गए सख्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मीडिया को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं होगी। शुक्रवार देर शाम बीसीसीआई गाइडलाइन जारी की है। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, ‘ड्रीम11 इंडियन प्रीमियर लीग 2020 कोविड-19 महामारी के कारण यूएई में बंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए मीडिया कर्मियों को मैच कवर करने के लिए या टीम के अभ्यास सत्र को कवर करने के लिए स्टेडियम में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।'

आईपीएल का पहला मैच शनिवार को शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह पहला सीजन होगा, जिसमें फ्रेंचाइजी को मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस कराने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि हर मैच के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस कराना जरूरी होगा।

आपको बता दे, टूर्नामेंट के इतिहास में यह चौथी बार है, जब मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ओपनिंग मैच खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 3 ओपनिंग मैच में से 2 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और 1 सीएसके जीती है। डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई ने पिछले सीजन के फाइनल में सीएसके (CSK) को 1 रन से शिकस्त दी थी। इस बार टीम फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत से आगाज करना चाहेगी। वैसे यूएई में मुंबई का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। लोकसभा चुनाव के कारण 2014 में आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में हुए थे। तब मुंबई ने यहां 5 मैच खेले और सभी में उसे हार मिली थी। सीएसके ने 6 साल पहले यूएई में 5 मैच खेले थे। टीम को 4 में जीत मिली और 1 मैच हारी थी। अबु धाबी में सीएसके ने 2 मैच खेले थे, जिनमें से एक में जीत और एक में शिकस्त मिली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर एक ही मैच खेला, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 41 रन से हराया था। इस मैच में उतरने के साथ ही मुंबई सबसे ज्यादा 7 बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम बनेगी। उसने अब तक 6 ओपनिंग मैच खेले हैं, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी इतनी ही बार पहला मैच खेला है। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब चेन्नई सुपरकिंग्स रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीती थी।

आपको बता दे, अब तक हुए 12 सीजन में से मुंबई और चेन्नई ने 7 बार खिताब जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई 4 और सीएसके 3 बार चैम्पियन रही है। सभी खिताब सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही जीते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 18 और चेन्नई ने 12 मुकाबले जीते हैं। इनमें दो मुकाबले चैम्पियंस लीग टी-20 के भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत