न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बोले बराक ओबामा, खतरे में आ जाएगा अमेरिका का लोकतंत्र

बराक ओबामा ने भी ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर टिपण्णी करते हुए कहा कि यह अमेरिका के लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 11:15:26

ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बोले बराक ओबामा, खतरे में आ जाएगा अमेरिका का लोकतंत्र

अमेरिका में चुनावी जंग जारी हैं और इसको लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही हैं। ऐसे में अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर टिपण्णी करते हुए कहा कि यह अमेरिका के लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो सकता हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप राष्ट्रपति के पद को एक रिएलिटी शो की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा ट्रंप अच्छा नहीं कर पाए क्योंकि वह कर ही नहीं सकते हैं। बराक ओबामा ने नागरिकों से अपील की है कि वह देश के लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ओबामा बुधवार को डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय सम्मेलन में डिजिटल संबोधन दे रहे थे। इसी सम्मेलन में कमला हैरिस को औपचारिक रूप से उप राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित किया गया। हैरिस किसी मुख्य पार्टी से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की महिला बन गई हैं। जो बिडेन ने उन्हें अपना रनिंग मेट चुना है। बिडेन इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

इस दौरान ओबामा ने कहा कि बिडेन और हैरिस के पास चीजों को करने के लिए आवश्यक अनुभव और ठोस नीतियां हैं। इससे वे बेहतर, पारदर्शी और मजबूत देश के अपने दृष्टिकोण को हकीकत का अमलीजामा पहना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ट्रंप पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। ओबामा ने कहा, राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुझे उम्मीद थी कि हो सकता है ट्रंप इस काम को गंभीरता से करने में कुछ रुचि दिखाएं। लेकिन, उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, 'करीब चार साल होने जा रहे हैं और उन्होंने (ट्रंप) काम करने और साझा आधार तलाशने में कोई रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने अपनी और अपने मित्रों की मदद करने के अलावा अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी अन्य की मदद करने के लिए कभी नहीं किया। उन्होंने राष्ट्रपति पद के कार्यकाल को गंभीरता से न लेते हुए एक रिएलिटी शो की तरह देखा, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए करते हैं जैसा वो हमेशा चाहते हैं।'

ओबामा ने कहा, 'जो बिडेन ने मुझे एक बेहतर राष्ट्रपति बनाया। मैं आपसे कह रहा हूं कि एक बेहतर देश बनाने में हमारी मदद करने के लिए उनकी और कमला हैरिस की योग्यताओं पर भरोसा करें। सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि मैं आपसे कह रहा हूं कि आप खुद में भरोसा करिए और इस चुनाव में और आने वाले समय में उनका सहयोग करिए। बराक ओबामा का मानना है कि जो बिडेन वह नेता हैं जिसकी फिलहाल अमेरिका को जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत