न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंद हो जाएंगे आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड! आरबीआई ने जारी की डेडलाइन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सख्ती के चलते देश भर के करोड़ों लोगों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड बंद हो जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 4:36:55

बंद हो जाएंगे आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड! आरबीआई ने जारी की डेडलाइन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) Reserver Bank of India की सख्ती के चलते देश भर के करोड़ों लोगों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड Debit-Credit Card बंद हो जाएंगे। केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना होगा। बैंक भी ऐसे लोंगो को मोबाइल पर मैसेज भेजकर के अपना कार्ड बदलवाने के लिए कह रहे हैं। उसके अनुसार उन्हें इस साल 31 दिसंबर 2018से पहले अपना कार्ड बदलवाना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक ने जो लोगों को कार्ड दिए हैं वो ज्यादातर मैगनेटिक स्ट्राइप Magnetic Stripe वाले हैं। ऐसे कार्ड की क्लोनिंग और फर्जीवाड़ा होने की ज्यादातर शिकायतें बैंकों के पास आती हैं। वहीं अब बैंक ईएमवी (यूरोपे, मास्टरकार्ड, वीसा) चिप कार्ड जनवरी 2016 से जारी कर रहे हैं। RBI की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि जून 2018 तक देश में 94.4 करोड़ एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड) जारी हुए। इसमें कुल 3.94 करोड़ कार्ड एक्टिव है।

क्या है मामला

आरबीआई ने बैंकिंग ग्राहकों के एटीएम-डेबिट व क्रेडिट कार्ड की डिटेल्‍स सिक्‍योर रहें, इसलिए यह कदम उठाया है, क्योंकि नए EMV कार्ड ज्यादा सुरक्षित है, और उनसे फ्रॉड करना आसान नहीं है। आपको बता दें कि मैग्‍नेटिक स्‍ट्राइप कार्ड पुरानी टेक्‍नोलॉजी है, और इस तरह के कार्ड बनना बंद हो चुके हैं। इसकी वजह है इनका कम सिक्‍यो‍र होना है।

मुफ्त में बदलेगा कार्ड

केंद्रीय बैंक ने अपने दिशा-निर्देश में सभी बैंकों से कहा है कि कार्ड को बदलने का खर्च उनको ही वहन करना होगा। इसके लिए बैंक किसी तरह की कोई भी राशि ग्राहकों से नहीं लेंगे। ईएमवी कार्ड में क्लोनिंग का खतरा नहीं रहता है। इन कार्ड में डाटा इनक्रिप्शन बहुत मजबूत है तथा स्टोरेज क्षमता भी पहले से काफी अच्छी है।

एसबीआई ने जारी किया आदेश

एसबीआई के मुताबिक, पुराने कार्ड के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके लिए साल 2018 की डेडलाइन तय की गई है। अगर ग्राहक डेडलाइन से पहले ऐसा नहीं करेंगे तो डेडलाइन खत्म होने के बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ये एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।

एसबीआई ने यह भी बताया कि एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। एसबीआई का हाल ही में 6 अन्य बैंकों के साथ मर्जर हुआ है और बैंक के ग्राहकों की संख्यां में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में इस कदम का असर करोड़ों बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल