न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में आतंकी के घर मिला तबाही का सामान, दो मानव बम जैकेट और डेटोनेटर बरामद

दिल्ली से गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम के यूपी के बलरामपुर स्थित घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Aug 2020 2:22:16

यूपी में आतंकी के घर मिला तबाही का सामान, दो मानव बम जैकेट और डेटोनेटर बरामद

दिल्ली से गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम के यूपी के बलरामपुर स्थित घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। आतंकी के घर से दो मानव बम जैकेट, विस्फोटक, आईएस का झंडा और भड़काऊ साहित्य बरामद किए गए हैं। दिल्ली के धौलाकुआं से गिरफ्तार आईएसआईएस (ISIS) का संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ बलरामपुर का ही रहने वाला है। आतंकी ने खुद ही कबूला था कि उसने सूइसाइड हमले के लिए बेल्ट भी तैयार कर रखी है। पुलिस और एटीएस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने हिरासत में यूसुफ के भतीजे समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद टीम वापस दिल्ली रवाना हो गई। पिता वकील अहमद ने कहा कि मुझे उसकी (बेटा) इस करतूत के बारे में पता नहीं था। वरना उसे रोकता या घर से निकाल देता। वकील अहमद को बेटे की करतूत पर अफसोस है। उन्होंने कहा कि पुरखों (मरहूम बुजुर्गों) ने जो इज्जत कमाई, बेटे ने उसे मिट्टी में मिला दिया। मैंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। अब तो जो भी करेगी, पुलिस करेगी। मैं चाहता हूं कि एक मर्तबा उसे माफी दे दें। वो दोबारा करे तो कुछ भी कर दीजिएगा। परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। गांव मे इसकी कॉस्मेटिक की एक दुकान है। यूसुफ की पत्नी ने कहा कि वह घर में गन पाउडर और कई अन्य चीजें इकट्ठी कर रहा था। मैंने जब ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो बोला कि उसे रोकने का मुझे कोई हक नहीं। मेरे 4 बच्चे हैं। हो सके तो उसे माफ कर दें। मैं कहां जाऊंगी? अबु यूसुफ के भाई आकिब ने कहा कि मुझे आईएस के झंडे की पहचान नहीं है मगर रात को झंडा देखा। काले रंग के झंडे पर सफेद रंग से अरबी में 'अल्लाह हू अकबर ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुन रसूलुल्लाह' लिखा था। भाई सऊदी और अन्य जगहों पर रहा है।

दिल्ली में गिरफ्तार आतंकवादी अबू यूसुफ ने कल ही बताया था कि हमले की योजना में सफल होने पर वह सूइसाइड बॉम्बर बनता। उसकी योजना आगे फिदायीन हमला करने की भी थी। और आज उसके दावे का प्रमाण भी मिल गया। उसने कहा था कि बेल्ट बनाया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने आतंकी के घर की खुदाई करके छानबीन की। पूरे गांव को सील कर दिया गया। संदिग्ध के परिजन से लेकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। यह भी पता लगा कि आतंकी का असली नाम अबू यूसुफ नहीं, बल्कि मुस्तकीम है। उसने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने के लिए खुद का नाम अबू यूसुफ बताया था।

दो प्रेशर कुकर बम, पिस्टल, कार्टेज और बाइक बरामद

पुलिस के मुताबिक, 36 साल के इस आतंकवादी के पास से दो आईईडी बेस्ड प्रेशर कुकर बम, एक सॉफिस्टिकेटड पिस्टल, चार कार्टेज, एक मोटरसाइकल मिली जो चोरी की हो सकती है। डीएसी ने कहा, 'उसने खुद ही आईईडी तैयार करना सीख लिया था। उसने दिसंबर के आसपास आईडी बना लिया था और अपने गांव के कब्रिस्तान के पास छोटे स्तर पर टेस्ट भी किया था। उसके पास से मिली आईईडी भी उसी ने बनाई या किसी दूसरे ने, इसका पता लगाया जा रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल