न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालाकोट हमले के महीने भर बाद पत्रकारों को मदरसा दिखाने ले गई पाक आर्मी

बालाकोट एयरस्ट्राइक के करीब एक महीने बाद पाकिस्तान सेना पत्रकारों के एक ग्रुप को उस घटनास्थल पर लेकर गई जहां पर जैश के टेरर कैम्प पर भारतीय वायु सेना ने एयर स्ट्राइक कर आंतकी कैम्प को तबाह कर दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 6:52:00

बालाकोट हमले के महीने भर बाद पत्रकारों को मदरसा दिखाने ले गई पाक आर्मी

बालाकोट एयरस्ट्राइक के करीब एक महीने बाद पाकिस्तान सेना पत्रकारों के एक ग्रुप को उस घटनास्थल पर लेकर गई जहां पर जैश के टेरर कैम्प पर भारतीय वायु सेना ने एयर स्ट्राइक कर आंतकी कैम्प को तबाह कर दिया था। हालांकि सच जानने गए पत्रकारों को यहां भी निराशा हाथ लगी। बालाकोट के कुछ इलाके अभी भी पाकिस्तानी अर्द्धसैनिक बलों ने घेर रखे हैं और यहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक बालाकोट स्थित मदरसे में अभी भी 300 बच्चे मौजूद हैं। ये पूरी जानकारी खुफिया सूत्रों ने आजतक को दी है। पर जैश के टेरर कैम्प पर भारतीय वायु सेना ने एयर स्ट्राइक कर आंतकी कैम्प को तबाह कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि 28 मार्च को पाकिस्तान सेना पत्रकारों के एक समूह को हेलिकॉप्टर के जरिए बालाकोट लेकर गई। सूत्र ने कहा, 'उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए लोकेशन पर ले जाया गया, उन्हें बच्चों से बात करने की इजाजत थी, उन्हें वीडियो भी बनाने का मौका दिया गया।' खुफिया सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल का कुछ हिस्सा अभी भी कवर रखा गया है, वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है, उस जगह की हिफाजत फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान कर रहे हैं। फ्रंटियर कॉर्प्स पाकिस्तान की अर्द्धसैनिक बलों की एक टुकड़ी है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को पत्रकार 10 बजे सुबह से 3:30 बजे तक तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।

रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने बालाकोट का हुलिया बदल कर दुनिया को ऐसा दिखाने को कोशिश की है, जिससे लगे कि ये कोई आम मदरसा है। 28 मार्च को 8 मीडिया टीम के सदस्‍यों को बालाकोट कैम्प के अंदर ले जाने से पहले 300 के करीब बच्चों को कैम्प में बिठा दिया गया था, सभी बच्चों को पहले आए ब्रीफिंग कर ये समझा दिया गया था कि उन्हें मीडिया के सामने क्या बोलना है।

बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के 12 दिन बाद 26 फरवरी को रात 3:30 बजे भारत ने पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में एरियल स्ट्राइक की थी। वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज द्वारा इस हमले में तकरीबन 1000 किलो बम गिराए गए थे। भारत की इस कार्रवाई में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना तबाह हो गया था।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से इस तरह डरा हुआ है कि उसने सभी आतंकी गुटों से कहा है कि वह पाक अधिकृत टेरर कैम्प से बाहर निकलने के दौरान पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहनें, जिससे भारतीय एजेंसियो की रडार में आने से वह बच सकें। पाकिस्तानी सेना, आईएसआई ने इस महीने 16 मार्च को आतंकियों के टॉप कमांडर्स के साथ बैठक कर ये निर्देश दिया है।

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने 27 फरवरी को कहा कि इस ट्रेनिंग कैंप में छिपे जैश के आतंकियों का भारत ने खात्मा कर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी संख्या 300 से ज्यादा थी। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि भारत के हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन पिछले एक महीने से पाकिस्तान ने इस जगह को घेर रखा है। यहां पर पाकिस्तान के अर्द्धसैनिक बल, स्थानीय पुलिस तैनात है। इस जगह के आस-पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

मीडिया एजेंसी रॉयटर्स की टीम ने 28 फरवरी से लेकर 8 मार्च के बीच तीन बार बालाकोट में जाने की कोशिश की, लेकिन तीनों ही बार उन्हें पाक सेना ने मना कर दिया। पाक सेना ने कभी खराब मौसम का हवाला दिया तो कभी सुरक्षा कारणों का। इंडिया टुडे ने अपने स्टिंग ऑपरेशन से खुलासा किया था इस हमले में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के जवान भी मारे गए हैं।

सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक आतंकियो के कई कैम्प पाकिस्तानी सेना के कैम्प में शिफ्ट किये जा रहे हैं और इन कैंप के बाहर पाकिस्तानी सेना का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी