न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कितने आतंकी मरे, वीके सिंह का जवाब - 'रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने HIT मारा, अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं'

भारतीय वायुसेना ने 26 तारीख को सुबह करीब 3:30 बजे जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया था। जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक और शीर्ष कमांडर मारे गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 11:51:53

कितने आतंकी मरे, वीके सिंह का जवाब - 'रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने HIT मारा, अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं'

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश एक मोहम्मद के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। वही इसी बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने विपक्षी दलों पर तंज कसा है। पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''रात 3:30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने HIT मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं?''

भारतीय वायुसेना ने 26 तारीख को सुबह करीब 3:30 बजे जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया था। जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक और शीर्ष कमांडर मारे गए थे।

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कल कहा था, ''भारतीय वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गए हैं। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है, 'हमले से पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उस अड्डे पर 250 से ज्यादा आतंकियों के होने की खबर थी, क्योंकि वायुसेना के हमले में वो आतंकी कैंप पूरी तरह तबाह हो गया, इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां 250 आतंकी मारे गए हैं।' जनरल वीके सिंह ने ये भी साफ किया कि 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में मसूद अजहर के सिर्फ एक ठिकाने पर बमबारी की थी जो बालाकोट में है।'' पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस वायुसेना की तारीफ करते हुए सरकार से हताहतों की संख्या की मांग कर रही है। ध्यान रहे कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या पर बीजेपी नेताओं ने अलग-अलग बयान दिये हैं।

balakot air strike,balakot death count,former army chief vk singh,minister vk singh,vk singh tweet,union minister vk singh

शहीद की मां की मांग : 'आतंकवादियों के मारे जाने का सबूत दे सरकार'

पुलवामा में शहीद हुए मैनपुरी के जवान रामवकील की मां का कहना है कि वो आतंकवादियों पर किए गए हमलों और उनके मारे जाने की बात तब तक नहीं मानेंगी जब तक सरकार उनको आतंकवादियों के मारे जाने का सबूत नहीं दिखाती। शहीद के मां की उम्र करीब 80 वर्ष है। शहीद की मां ने कहा कि मेरे बेट रामवकील ने तो अपनी शहादत दे दी। देश को और उनके परिवार को उन पर गर्व है। दूसरी तरफ़ उनके परिवार वालों को ये विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि शहीद रामवकील की शहादत का बदला ले लिया गया है।

शहीद रामवकील के परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आतंकियों के मारे जाने का अभी तक कोई सबूत सामने नहीं आया है, कुछ तो सबूत मिलना चाहिए। शहीद की बहन ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने का दावा कर रही है जिसमें 250 से 300 आतंकवादियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। पर हमें तब तक इस पर भरोसा नहीं होगा जब तक आतंकवादियों का लाश या उनके मारे जाने का सबूत सामने नहीं आते। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम लोगों ने पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद शहीदों का शव देखा है उसी तरह उन आतंकवादियों के शव को भी सरकार को दिखाना चाहिए।

आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल