न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांधी परिवार की नई पीढ़ी ने योग नहीं किया इसलिए गड़बड़ा गया उनका राजयोग : बाबा रामदेव

योग दिवस से पहले बुधवार को योग गुरू रामदेव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा 'पीएम मोदी सार्वजनिक तौर से योग करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Jun 2019 9:02:32

गांधी परिवार की नई पीढ़ी ने योग नहीं किया इसलिए गड़बड़ा गया उनका राजयोग : बाबा रामदेव

21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ में योग करेंगे। योग दिवस से पहले बुधवार को योग गुरू रामदेव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा 'पीएम मोदी सार्वजनिक तौर से योग करते हैं। छुपकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी योग करते थे। उनकी आने वाली पीढ़ी ने योग नहीं किया, इसलिए उनकी राजनीति गड़बड़ हो गई। योग करने वालों के अच्छे दिन आते हैं।' उन्होंने कहा जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के वंशजों ने योग का सम्मान नहीं किया और इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई। रामदेव ने कहा कि जो लोग योग करते हैं 'भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते है।'

उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं। रामदेव ने कहा, 'इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है। इससे पहले इंदिरा जी और नेहरू जी लुक छिप कर योग करते थे।'

राहुल गांधी का बिना नाम लिए उन्होंने कहा, 'लेकिन उनकी (नेहरू गांधी परिवार की) बाद की पीढियों ने योग को सम्मान नहीं दिया। इसलिए उनके राजयोग में भी थोड़ा सा गड़बड़ हो गया।'

बता दें कि 2014 की तरह इस बार भी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन किया। 2014 में 44 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 52 सीट ही हासिल कर पाई। ऐसे में इस खराब प्रदर्शन के बहाने बाबा रामदेव को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है और इस बार उन्होंने योग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।

रामदेव ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर ‘‘बड़े काम’’ किये जाएंगे।

बता दे, 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र समेत कई देश इसके लिए बड़ा आयोजन करने में जुटे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी भी तैयार हैं। पीएम मोदी अपने ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग योग क्रिया के वीडियो ट्वीट करते हैं। पीएम मोदी कहते हैं कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। योग से होने वाले फायदे शानदार होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत