न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा रामदेव ने रक्षासूत्र पहनाकर तेजप्रताप को दी बधाई और लालू को दी योग करने की सलाह

बाबा रामदेव शुक्रवार को लालू यादव से मिलने 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पहुंचे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 4:51:34

बाबा रामदेव ने रक्षासूत्र पहनाकर तेजप्रताप को दी बधाई और लालू को दी योग करने की सलाह

बाबा रामदेव शुक्रवार को लालू यादव से मिलने 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पहुंचे। रामदेव ने लालू से मुलाकात कर बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की बधाई दी। मौके पर बाबा रामदेव ने तेजप्रताप यादव को रक्षासूत्र पहनाकर अपना आर्शीवाद दिया। उन्होंने लालू प्रसाद को 6 हफ्ते की बेल मिलने पर खुशी जताई है।

योग करके रखें अपनी सेहत का ख्याल

उन्होंने कहा कि अभी लालू जी की तबीयत खराब है और मैंने उन्हें योग करने की सलाह दी है। मैंने उन्हें अनुलोम विलोम करने को कहा है और इसके लिए योग सहयोगी भी उनके पास भेजने को तैयार हूं। योग सहयोगी उन्हें रोजाना योग कराएंगे।

baba ramdev,lalu yadav,tej pratap yadav,bihar

- तेजप्रताप को आर्शीवाद देने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव राजद नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय को बधाई देने 5, सर्कुलर रोड पहुंचे।

- उन्होंने चंद्रिका राय, उनकी पत्नी पूर्णिमा और बेटी ऐश्वर्या से मुलाकात की।

- रामदेव ने ऐश्वर्या को विवाह की शुभकामनाएं दीं। बाबा रामदेव ने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी से उनका काफी पुराना पारिवारिक संबंध रहा है और अब चंद्रिया जी भी उनके परिवार के सदस्य हो गए हैं।

- मालूम हो कि बाबा रामदेव फिलहाल 6 दिनों के बिहार दौरे पर हैं।

लालू मुंबई में कराना चाहते हैं इलाज

- लालू ने मुंबई अपना इलाज कराने के लिए तीन महीने की अंतरिम जमानत मांगी थी,लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 6 हफ्ते दिए। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद एम्स से रिपोर्ट मंगाई थी। लालू की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। वह मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में आगे का इलाज कराना चाहते हैं।

राहुल और प्रियंका आएंगे पटना

- तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी पटना आएंगे। लालू के करीबी भोला यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भी शादी में शामिल होंगे। ऐसा कैसे हो सकता है कि भतीजे तेज प्रताप की शादी हो और चाचा नीतीश कुमार न आएं।

- ये राजनेता भी होंगे विवाह में शामिल-मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, डी राजा, अतुल कुमार अंजान, रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, सुशील मोदी, सरयु राय और दिग्विजय सिंह।

लालू परिवार के लिए खुशियां ही खुशियां

- लालू परिवार को शुक्रवार दो खुशखबरी मिली। झारखंड हाईकोर्ट से लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत मिली है। उन्हें इलाज कराने के लिए 6 हफ्ते की जमानत मिली है। मामले की सुनवाई जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट में हुई।

- एक दूसरे मामले में बयानबाजी को लेकर घेरे में आए तेजस्वी को भी हाईकोर्ट ने राहत दी है।

आज हल्दी की रस्म, कल शादी

- आज शाम को लालू के आवास में मटकोर और हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। मटकोर के लिए को परिवार की महिलाएं विवाह के गीत गाते हुए घर से बाहर जाएंगी। इस दौरान तेज प्रताप भी साथ होंगे। तेज प्रताप की बहनें मिट्टी लेकर आएंगी और उसे घर में बने मड़वा (विवाह संबंधी रस्म के लिए आंगन में बनाई गई जगह) में रखेंगी। इसी मिट्टी पर कलश की स्थापना की जाएगी। शुक्रवार को तेज प्रताप बीएमपी 5 की बग्घी पर सवार होकर बारात के साथ वेटनरी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां जयमाल होगा। विवाह के बाकी रस्म चंद्रिका राय के आवास पर पूरे होंगे।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत