न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में बनेगा राम मंदिर, योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास

अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर बनाने का एलान किया है जिसका शिलान्यास हावड़ा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 सितंबर को करने वाले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Jun 2019 8:15:51

अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में बनेगा राम मंदिर, योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास

लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही राम मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में है। अभी कुछ दिन पहले ही साधु-संतों ने राममंदिर निर्माण को लेकर एक बैठक भी की थी, जिसमें विहिप सहित अनेक संगठनों ने भाग लिया था। वही अब खबर है कि अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर बनाने का एलान किया है जिसका शिलान्यास हावड़ा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 सितंबर को करने वाले है।

बंगाल में आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की तैयारी जोरों पर है। जहां बीजेपी एक तरफ राम मंदिर का मुद्दा उठा रही है वही ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही कोलकाता के हेयर स्कूल में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया। बता दे, लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में 19वीं सदी के समाज सुधारक विद्यासागर की प्रतिमा एक कॉलेज में तोड़ दी गई थी। जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया था।

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आमने सामने हैं। दोनों ओर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बीजेपी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया है। उधर ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही कोलकाता के कोलकाता के हेयर स्कूल में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया। 19वीं सदी के समाज सुधारक विद्यासागर की एक और प्रतिमा को 28 दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान शहर के एक कॉलेज में तोड़ दिया गया था। विवाद के दौरान ममता बनर्जी ने वादा किया था कि वह जल्द से जल्द नई प्रतिमा की स्थापना करवाएंगी। राज्य शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि अर्धप्रतिमा को उसी जगह पर स्थापित कर दिया जाएगा जहां पहले पुरानी प्रतिमा थी। कांस्य की बनी इस प्रतिमा को कॉलेज स्ट्रीट में स्थित विद्यासागर कॉलेज में ले जाया जाएगा जहां 14 मई को प्रतिमा तोड़े जाने की घटना हुई थी।

इससे पहले 7 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कोदंड भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। बता दे, योगी सरकार अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाने का ऐलान कर चुकी है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है। वही चर्चा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सभी 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत