Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : एटीएम उखाड़ जंगल में ले गए बदमाश, तोड़ने की कोशिश हुई नाकाम तो छोड़कर भागे

बदमाशों ने एटीएम में लूट का प्रयास करते हुए एटीएम उखाड़ लिया और उसे जंगल में ले गए। लेकिन वहां वे एटीएम को तोड़ने में नाकाम हुए तो एटीएम को जंगल में छोड़कर ही भाग गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 10:41:49

भीलवाड़ा : एटीएम उखाड़ जंगल में ले गए बदमाश, तोड़ने की कोशिश हुई नाकाम तो छोड़कर भागे

साेमवार तड़के शहर के हरिपुरा तिराहे पर बदमाशों ने एटीएम में लूट का प्रयास करते हुए एटीएम उखाड़ लिया और उसे जंगल में ले गए। लेकिन वहां वे एटीएम को तोड़ने में नाकाम हुए तो एटीएम को जंगल में छोड़कर ही भाग गए। बैंक प्रबंधन ने साेमवार शाम पुलिस काे रिपाेर्ट दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश शुरू की है। कुछ संदिग्ध लाेगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करीब 3 बजे हरिपुरा तिराहे पर लगे एसबीआई बैंक के एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ा। करीब पांच किमी दूर स्थित जंगल में छोड़ गए। तलाश शुरू की तो पता चला कि लुटेरों ने एटीएम मशीन को उखाड़ा और उसे ट्रैक्टर के पीछे बांधकर 5 किमी दूर जंगल में ले गए। वहां उन्होंने एटीएम ताेड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे उसकी प्लेट्स को नहीं तोड़ पाए। इसके चलते एटीएम में रखी नकदी सुरक्षित रह गई, लेकिन एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
चौकी प्रभारी शिवराजसिंह ने बताया कि वारदात से कुछ देर पहले ही वे हाईवे पर किसी विवाद के चलते निकले थे। तब उन्होंने हरिपुरा तिराहे के एटीएम को भी जाकर चेक किया था। उस दौरान एटीएम सुरक्षित था। माना जा रहा है कि बदमाशाें ने रैकी के बाद ही वारदात को अंजाम दिया।

मांडल एसएचओ राजेंद्र गाेदारा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अपराधी स्थानीय और मांडल क्षेत्र के हाे सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हमारी टीम अपराधी के काफी नजदीक पहुंच गई है। बुधवार तक हमारी कोशिश है कि है अपराधी पकड़ में आएं। एक बदमाश ने खुद को छुपाने के मकसद से बरसाती पहन रखी थी। एसएचओ राजेंद्र गोदारा ने बताया कि एटीएम में 17 लाख 89 हजार रुपए थे। एटीएम नहीं टूटने से यह राशि बच गई। क्योंकि एटीएम की प्लेट काफी मजबूत थी और पेशेवर अपराधी नहीं होने से काट नहीं सके। मामले में संदिग्धों की पूछताछ की है। सीसीटीवी में दो बदमाश नजर आए हैं। एक गाड़ी की लाइट पड़ी तो खुद लोहे की बैंच के पीछे छिपकर बचाने का प्रयास भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका