न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका : वर्जीनिया के ऑफिस में कर्मचारी ने अंधाधुंध चलाईं गोलियां,12 की मौत, 6 जख्मी

अमेरिका के वर्जीनिया बीच शहर में शुक्रवार शाम एक सनकी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना नगरपालिक के कार्यालय में हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 8:45:44

अमेरिका : वर्जीनिया के ऑफिस में कर्मचारी ने अंधाधुंध चलाईं गोलियां,12 की मौत, 6 जख्मी

अमेरिका के वर्जीनिया बीच शहर में शुक्रवार शाम एक सनकी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना नगरपालिक के कार्यालय में हुई। इस फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 जख्मी हैं। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी में हमलावर को मार गिराया। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। फिलहाल, घटना के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है। एफबीआई के अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह शहर के एक सरकारी दफ्तर में नौकरी करता था। गन वायलेंस को लेकर काम कर रही वॉशिंगटन की संस्था के मुताबिक, अमेरिका में इस साल मास शूटिंग की 150 घटनाएं हो चुकी हैं।

वर्जीनिया के पुलिस चीफ जेम्स सर्वेरा ने बताया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे नगरपालिका दफ्तर में घुसा और अचानक उसने कर्मचारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलीबारी की चश्मदीद कर्मचारी मेगन ने बताया कि जैसे ही दफ्तर में फायरिंग शुरू हुई। मैं 20 साथियों के साथ मेज के नीचे छिप गई। हमने तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, पुलिस के आने तक कई बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती रही।

employee opens fire,fire,shooting,virginia beach,virginia beach shooting,shooting in us

राज्य के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि उनकी टीम हालात पर नजर बनाई हुई है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का मानना है कि आरोपी इस घटना में अकेला ही था। घटना के बाद आसपास की सभी इमारतों को खाली करवा लिया गया है।

मेयर बोले- मारे गए लोग मेरे दोस्त थे

वर्जीनिया बीच के मेयर बॉबी डेर ने कहा कि यह शहर के इतिहास का सबसे विनाशकारी दिन है। घटना में जो लोग मारे गए या जख्मी हुए वे सभी हमारे दोस्त और सह-कर्मचारी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शूटिंग की घटना पर नजर रख रहे हैं।

इस घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में बंदूक नियंत्रण की मांग जोर पकड़ सकती है। यहां लोगों के लिए बंदूक हासिल करना और साथ में रखना सामान्‍य बात हो गई है, जिसके कारण स्‍कूलों में भी अक्‍सर गोलबारी की खबरें आती रही हैं। इस संबंध में वर्जीनिया बीच के उप मेयर जेम्‍स वुड ने कहा कि लोग सार्वजनिक इमारतों में तो बंदूक लेकर जा सकते हैं, पर स्‍कूलों में कोर्ट में इसकी अनुमति नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत