न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिजोरम में मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - देश उनकी फूट डालो और शासन करो की नीति समझ चूका है

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ( PM Modi ) मिज़ोरम पहुंच चुके हैं और लुंगलेई में जनता को संबोधित कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Nov 2018 12:43:27

मिजोरम में मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - देश उनकी फूट डालो और शासन करो की नीति समझ चूका है

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ( PM Modi ) मिज़ोरम पहुंच चुके हैं और लुंगलेई में जनता को संबोधित कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कांग्रेस की प्राथमिकता नहीं। देश अब कांग्रेस की फूट डालो और शासन करो की नीति को समझ चुका है। यही वजह है कि अब वे कुछ ही राज्यों तक समीत रह चुके हैं। भाइयो औऱ बहनों भाजपा सिर्फ और सिर्फ देश के विकास के लिए काम कर रही है। हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास करना है। हम मिजो समाज को संविधान में मिले अधिकारों की भी रक्षा करेगी।

दरहसल, मिज़ोरम में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। वहीं सोनिया गांधी आगामी चुनावों के लिए तेलंगाना में रैली करेंगी।

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत लोगों से आशीर्वाद मांग कर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की संस्कृति को खत्म करने में लगी हुई है जबकि बीजेपी का फोकस लोगों से जुड़ने में और लोगों के कल्याण के लिए काम करने में है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो सिर्फ सत्ता पाने के लिए काम करती है।

मिज़ोरम विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार के दौरान लुंगलेई में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपको याद होगा, कुछ महीने पहले कांग्रेस नेताओं ने पूर्वोत्तर के परम्परागत परिधान का अपमान किया था... पूर्वोत्तर के विभिन्न स्थानों पर मुझे जो परिधान दिए गए, उन्होंने उन्हें 'अजीबोगरीब' बताया था... वे जब यहां आते हैं, तो काफी कुछ बोलते हैं, लेकिन उनकी असलियत यह है..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले चार साल में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने भारतीय संस्कृति तथा परम्पराओं को दूर-दूर तक प्रसारित करने तथा उन्हें पहचान दिलाने के लिए काम किया है... लेकिन मुझे गहरा दुःख होता है, जब मैं कांग्रेस के नेताओं को उन्हीं परम्पराओं का अपमान करते हुए देखता हूं..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मिरोजम से लेकर मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान तक, उसकी यही कहानी है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरापों से घिरी अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब हमारा ये पूर्वी हिस्सा विकसित होगा। भाजपा नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए समर्पित है। विशेषतौर पर कनेक्टिविटी, हाईवे, रेलवे, एयरवे, वॉटरवे और आईवे पर हमारा फोकस है। Transformation through Transportation यहां के विकास के लिए हमारा एजेंडा है।

वहीं बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह आज मध्य प्रदेश में रैली को संबोधित करेंगे। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और जबलपुर में चुनावी जनसभाएं करने के बाद शाह शाम को कटनी में रोड शो करेंगे। उधर राजस्थान में आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत डूंगरपुर जिले में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डूंगरपुर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सभा करेंगी। वहीं गहलोत डूंगरपुर में जिले की चारों सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में एक सभा करेंगे।

इस बीच कांग्रेस नेता सीपी जोशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कहते दिख रहे हैं हिन्दुत्व पर बोलने का हक सिर्फ ब्राह्मण को है। वायरल वीडियो में सीपी जोशी कह रहे हैं, ' सिर्फ ब्राह्मण को हिन्दुत्व और राम के बारे में चर्चा करने का अधिकार है। पीएम मोदी और उमा भारती, राम और हिन्दुत्व के बारे में बात कर रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत