न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होटलों में लगा सटोरियों का डेरा, भारत-पाकिस्तान मैच पर लगेगा करोड़ों रुपये का सट्टा

पुलिस को मिली ताजा जानकारी से इस बात का पता चला है कि ताजनगरी में करोड़ों का सट्टा लगने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 7:51:06

होटलों में लगा सटोरियों का डेरा, भारत-पाकिस्तान मैच पर लगेगा करोड़ों रुपये का सट्टा

एशिया कप 2018 Asia Cup 2018 में फिर से एक बार भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। 19 सितंबर यानी बुधवार को होने वाले इस महामुकाबले के लिए दर्शकों में अभी से उत्साह भी नजर आने लगा है। बुधवार को जब ये दोनों टीमें टकराएंगी तो माहौल देखने लायक होगा। वही इस मैच को लेकर सटोरी भी सक्रिय हो गए है। पुलिस को मिली ताजा जानकारी से इस बात का पता चला है कि ताजनगरी में करोड़ों का सट्टा लगने जा रहा है। यह भी पता चला है कि शहर और आसपास के कई सटोरियों ने होटलों में कमरे बुक कराए हैं।

पुलिस की योजना इन्हें सट्टा लगाते समय पकड़ने की है। ठीक वैसे ही जैसे रकाबगंज में मंगलवार की रात नौ पकड़े गए। सटोरियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। ताजनगरी सट्टे की बड़ी मंडी बन चुकी है।

यहां 500 से ज्यादा सटोरिए पुलिस के रिकॉर्ड में हैं। इनमें से 400 के खिलाफ पिछले दो साल में केस दर्ज किए हैं। कई जेल भी गए। फिलहाल सट्टा किंग श्याम बोहरा जेल में है, उसके रैकेट के सदस्य सट्टा लगा रहे हैं। इनमें से कई ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनके नए नंबर भी पुलिस को मिल गए हैं। इस केस में 70 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पिछली कार्रवाई का अनुभव कहता है कि ताजनगरी में सबसे ज्यादा सट्टा भारत-पाक मैच पर ही लगता है। दूसरे नंबर पर आईपीएल के मैच आते हैं। सटोरियों के संपर्क आईपीएल के खिलाड़ियों तक से हैं। श्याम बोहरा पर दर्ज केस की जांच में एक आईपीएल खिलाड़ी का नाम सामने आया था।

आगरा में झांसी, दिल्ली, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, ग्वालियर केसटोरिए भी आ रहे हैं, सट्टा लगाने के लिए। कई होटलों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई मैच दिखाने के लिए। सटोरिए भी यहीं पहुंच जाते हैं। मैच देखते रहते हैं और मोबाइल पर सट्टा लगाते रहते हैं।

न्यू आगरा में सबसे ज्यादा सटोरिए

पुलिस ने थानावार सटोरियों की सूची तैयार की है। सबसे लंबी लिस्ट न्यू आगरा थाने की है। इसमें भी सबसे ज्यादा नाम कमला नगर के हैं। ऐसे मामले भी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें भारत-पाक मैच में दुकानों के शटर डालकर अंदर सट्टा लगाया जा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन