न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप 2018 : भारत ने जीता मैच, लेकिन हांगकांग ने करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल

निजाकत खान (92) और कप्तान अंशुमन रथ (73) ने पहले विकेट के लिए 174 रन की शतकीय साझेदारी कर यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 8:15:19

एशिया कप 2018 : भारत ने जीता मैच, लेकिन हांगकांग ने करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल

निजाकत खान (92) और कप्तान अंशुमन रथ (73) ने पहले विकेट के लिए 174 रन की शतकीय साझेदारी कर यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। हांलाकि इस रिकॉर्ड साझेदारी के बावजूद हांगकांग को एशिया कप-2018 के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में भारत के हाथों 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद हांगकांग की टीम एशिया कप-2018 से बाहर हो गई। हांगकांग को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से आठ विकेट से शिकस्त मिली थी।

वनडे में दुनिया की नंबर दो टीम भारत ने शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लेकिन हांगकांग की टीम अविश्ननीय प्रदर्शन के बावजूद निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन ही बना सकी।

छह बार की चैम्पियन भारत से मिले 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग के बल्लेबाजों ने 34वें ओवर तक बिना किसी नुकसान के 174 रन बना लिए थे और उसे मैच जीतने के लिए 112 रन और बनाने थे जबकि उसके पास पूरे 10 विकेट शेष थे।

लेकिन इसके बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अंशुमन को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली और बहुत बड़ी सफलता दिलाई। भारत को पहला विकेट मिलते ही स्टेडियम में बैठे भारतीय दर्शक खुशी के मारे झूमने लगे। अंशुमन ने 97 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

कुलदीप द्वारा पहली सफलता दिलाने के बाद अपना पदार्पण मैच खेल रहे तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अगले ओवर में निजाकत को पगबाधा आउट कर भारत को मैच में वापस ला दिया। निजाकत ने 115 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

लगातार दो विकेट गिरने के बाद रन रेट बढ़ने के कारण हांगकांग के लिए लक्ष्य मुश्किल होता चला गया। हांगकांग ने इसके बाद 191 के स्कोर पर क्रिस्टोफर कार्टर (3) के रूप में अपना तीसरा और 199 के स्कोर पर बाबर हयात (18) के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया।

asia cup 2018,india vs hong kong,india,hong kong,cricket

कार्टर को खलील ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया जबकि युजवेंद्र चहल हयात को धोनी के हाथों लपकवाया। हयात ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के लगाए। हांगकांग ने फिर 227 के स्कोर पर किंचित शाह (17) के रूप में पांचवां और इसके एक रन बाद ही एजाज खान (0) के रूप में छठा विकेट खोया।

कुलदीप ने फिर स्कॉट मैककेचिन (7) को धोनी के हाथों स्टंप्स कराकर हांगकांग को सातवां झटका दे दिया। खलील ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई। उन्होंने एहसान खान (22) को अपनी ही गेंद पर कैच किया।

हांगकांग को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन बनाने थे, लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से अपना पदार्पण मैच खेल रहे तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 48 रन पर तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने 46 रन पर तीन विकेट और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 42 रन पर दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से भारत ने सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

शिखर ने कप्तान रोहित शर्मा (23) के साथ पहले विकेट के लिए 45, अंबाती रायुडू (60) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 और दिनेश कार्तिक (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

शिखर का विकेट टीम के 240 के स्कोर पर गिरा। उन्होंने 120 गेंदों की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए। शिखर के अलावा रायडू ने 70 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्के लगाए। कार्तिक ने 38 गेंदों पर तीन चौके जड़े।

महेंद्र सिंह धोनी और शार्दूल ठाकुर खाता खोले बिना आउट हो गए। केदार जाधव ने 27 गेंदों पर नाबाद 28 और भुवनेश्वर कुमार ने 18 गेंदों पर नौ रन बनाए।

हांगकांग के लिए किंचित शाह ने 39 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा एहसान खान ने 65 रन पर दो विकेट और एहसान नवाज ने 50 रन पर एक विकेट और एजाज खान ने 41 रन पर एक विकेट हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत