न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाबालिग से रेप केस में आसाराम को उम्रकैद, बाकी दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

नाबालिग से रेप मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जबकि इस मामले में बाकी दो दोषियों को 20-20 साल की सजा हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Apr 2018 3:20:55

नाबालिग से रेप केस में आसाराम को उम्रकैद, बाकी दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

नाबालिग से रेप मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जबकि इस मामले में बाकी दो दोषियों को 20-20 साल की सजा हुई है। इस मामले में फैसला एससी/एसटी मामलों के विशेष न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सुनाया। आसाराम इसी जेल में पिछले 5 साल से बंद है। इससे पहले बुधवार को ही जोधपुर कोर्ट ने आसाराम और उसके दो सहयोगियों को दोषी करार दिया था। गौरतलब है कि रेप के मामले में कुल पांच लोग आरोपी थें, जिनमें दो लोगों को बरी कर दिया गया। आसाराम रेप केस में फैसला सुनाने के लिए जेल में ही कोर्ट लगा और वहीं फैसला सुनाया गया। पुलिस ने आसाराम रेप में उनके सेवादारों के ख़िलाफ़ नवंबर 2013 में चार्जशीट दाख़िल की थी। इस केस में कुल 58 गवाहों ने गवाही दी। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जोधपुर को किले में तब्दील कर दिया है। पूरे शहर में धारा 144 लागू है। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान फ़्लैग मार्च कर रहे हैं। हर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है।आसाराम के जोधपुर आश्रम को भी ख़ाली करा लिया गया है।

आसाराम ने जेल में नर्स से की गंदी बात

2016 में आई एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आसाराम ने नर्स के गालों की तुलना कश्मीरी सेब से की थी। फिर आसाराम ने कहा,'तुम तो खुद ही मक्खन हो, ब्रेड के साथ बटर लाने की क्या जरुरत थी।' मामला ये था कि मेडिकल टेस्ट से पहले आसाराम को नाश्ता करना था। एम्स की नर्स आसाराम के लिए ब्रेड और बटर लाई। तभी आसाराम ने कहा, 'तुम को एकदम मक्खन जेसी हो। ब्रेड के साथ मक्खन लाने की जरूरत ही क्या है।' यह कहने के बाद आसाराम ने कहा, 'तुम जरूर कश्मीरी होगी। तुम्हारे गाल सेब जैसे हैं।' दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान आसाराम डॉक्टरों से कहते रहे कि वह 80 वर्ष का हो गया है और उसे बुढ़ापा आ गया है। डॉक्टर साहब मेरा इलाज करवाओ मुझे पहले जैसा जवान बना दो।

आसाराम पर लगे पांच गंभीर आरोपों पर एक नजर डालते हैं।

1- नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है आसाराम :
आसाराम पर नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने जोधपुर के मनाई इलाके में स्थित अपने आश्रम में उसे बुलाया और 15 अगस्त 2013 की रात में उसके साथ रेप किया। इस मामले में आसाराम को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था और एक सितंबर 2013 को उसे जोधपुर लाया गया। वह दो सितंबर 2013 से जेल में बंद है।

2- बच्चों की हत्या का संगीन आरोप :
आसाराम पर बच्चों की हत्या का संगीन आरोप है। इन बच्चों को आश्रम में बुलाया गया था। कथित तौर पर इनका यौन शोषण करने के बाद हत्या कर दी गई। इन मामलों में आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी लिप्तता का आरोप है।

3- गवाहों की हत्या और अपहरण का है आरोप :
आसाराम पर सूरत की 2 बहनों ने भी रेप का आरोप लगाया था। आसाराम के कुक अखिल गुप्ता इस घटना के गवाह थे। उन्होंने दोनों बहनों को आसाराम के कमरे में जाते देखा था। बाद में अखिल गुप्ता की हत्या कर दी गई। इसी तरह जोधपुर केस में गवाह और आसाराम के निजी चिकित्सक रहे राहुल के। सच्चन को भी कोर्ट परिसर में आसाराम के अनुयाई ने चाकू मारा था। बाद में नवंबर 2015 में वह गायब हो गए और अब तक नहीं मिले। आसाराम पर तमाम मामलों के गवाहों के अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप है।

4- मामले की सुनवाई कर रहे जज को ही धमका दिया :
आसाराम पर केस की सुनवाई कर रहे सेशन जज मनोज कुमार व्यास को धमकी देने का भी आरोप है। आसाराम ने कथित तौर पर जज से कहा था कि अगर बेल नहीं मिली तो 'अच्छा नहीं होगा'। इसके अलावा आसाराम की सुरक्षा देख रहे एसएचओ को भी धमकी देने का मामला सामने आया था।

5- देशभर में अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का है आरोप :
रेप और हत्या जैसे संगीन मामलों के साथ-साथ आसाराम पर देशभर में अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का भी आरोप है। कई शहरों में आश्रम के नाम पर जमीन पर कब्जा किया गया। दूसरी तरफ, जहां उसे वैध तरीके से जमीन आवंटित की गई थी, उसके आसपास की जमीनों को अवैध तरीके से कब्जा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत