न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यौन शोषण मामले में आसाराम दोषी करार, थोड़ी देर में होगा सजा का एलान

आसाराम को नाबालिग से रेप का दोषी करार दिया गया है। आसाराम एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में क़रीब 5 साल से ज़्यादा वक़्त से जेल में बंद था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Apr 2018 1:08:57

यौन शोषण मामले में आसाराम दोषी करार, थोड़ी देर में होगा सजा का एलान

आसाराम को नाबालिग से रेप का दोषी करार दिया गया है। आसाराम एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में क़रीब 5 साल से ज़्यादा वक़्त से जेल में बंद था। इस मामले में जोधपुर कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाया। इस मामले में आसाराम के साथ दो और लोगो को दोषी करार दिया गया है। इस मामले में कुल पांच लोग आरोपी थें, जिनमें दो लोगों को बरी कर दिया गया है। आसाराम रेप केस में फैसला सुनाने के लिए कोर्ट जेल में ही लगा और वहीं फैसला सुनाया गया। पुलिस ने आसाराम रेप में उनके सेवादारों के ख़िलाफ़ नवंबर 2013 में चार्जशीट दाख़िल की थी। इस केस में कुल 58 गवाहों ने गवाही दी। आसाराम के ख़िलाफ़ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया उसमें उम्रक़ैद तक की सज़ा हो सकती है। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जोधपुर को किले में तब्दील कर दिया है। पूरे शहर में धारा 144 लागू है। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान फ़्लैग मार्च कर रहे हैं। हर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। आसाराम के जोधपुर आश्रम को भी ख़ाली करा लिया गया है।

आइये आसाराम पर लगे पांच गंभीर आरोपों पर एक नजर डालते हैं।

1- नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है आसाराम :
आसाराम पर नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने जोधपुर के मनाई इलाके में स्थित अपने आश्रम में उसे बुलाया और 15 अगस्त 2013 की रात में उसके साथ रेप किया। इस मामले में आसाराम को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था और एक सितंबर 2013 को उसे जोधपुर लाया गया। वह दो सितंबर 2013 से जेल में बंद है।

2- बच्चों की हत्या का संगीन आरोप :
आसाराम पर बच्चों की हत्या का संगीन आरोप है। इन बच्चों को आश्रम में बुलाया गया था। कथित तौर पर इनका यौन शोषण करने के बाद हत्या कर दी गई। इन मामलों में आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी लिप्तता का आरोप है।

3- गवाहों की हत्या और अपहरण का है आरोप :
आसाराम पर सूरत की 2 बहनों ने भी रेप का आरोप लगाया था। आसाराम के कुक अखिल गुप्ता इस घटना के गवाह थे। उन्होंने दोनों बहनों को आसाराम के कमरे में जाते देखा था। बाद में अखिल गुप्ता की हत्या कर दी गई। इसी तरह जोधपुर केस में गवाह और आसाराम के निजी चिकित्सक रहे राहुल के। सच्चन को भी कोर्ट परिसर में आसाराम के अनुयाई ने चाकू मारा था। बाद में नवंबर 2015 में वह गायब हो गए और अब तक नहीं मिले। आसाराम पर तमाम मामलों के गवाहों के अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप है।

4- मामले की सुनवाई कर रहे जज को ही धमका दिया :
आसाराम पर केस की सुनवाई कर रहे सेशन जज मनोज कुमार व्यास को धमकी देने का भी आरोप है। आसाराम ने कथित तौर पर जज से कहा था कि अगर बेल नहीं मिली तो 'अच्छा नहीं होगा'। इसके अलावा आसाराम की सुरक्षा देख रहे एसएचओ को भी धमकी देने का मामला सामने आया था।

5- देशभर में अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का है आरोप :
रेप और हत्या जैसे संगीन मामलों के साथ-साथ आसाराम पर देशभर में अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का भी आरोप है। कई शहरों में आश्रम के नाम पर जमीन पर कब्जा किया गया। दूसरी तरफ, जहां उसे वैध तरीके से जमीन आवंटित की गई थी, उसके आसपास की जमीनों को अवैध तरीके से कब्जा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता