न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमले को लेकर PM मोदी पर ओवैसी का हमला, कहा - क्या बीफ बिरयानी खाकर सो गए थे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या वे 'बीफ बिरयानी खाकर सो गए थे, जबकि सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 7:41:58

पुलवामा हमले को लेकर PM मोदी पर ओवैसी का हमला, कहा - क्या बीफ बिरयानी खाकर सो गए थे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या वे 'बीफ बिरयानी खाकर सो गए थे, जबकि सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।'

'मैं भी चौकीदार' अभियान को लेकर असदुद्दीन के छोटे भाई एवं पार्टी विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को हैदराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा यदि प्रधानमंत्री एक वाचमैन बनना चाहते हैं तो वह उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी देंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने राजनाथ सिंह के उस बयान को रेखांकित किया कि नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई हमले से पहले वहां करीब 300 ‘सक्रिय' मोबाइल फोन होने का पता लगाया था।

असदुद्दीन ने सवाल किया, ‘मैं राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि यदि एनटीआरओ बालाकोट में करीब 300 मोबाइल फोन देख सकता है तो क्या दिल्ली में बैठकर आप यह नहीं देख पाये कि किस तरह से 50 किलोग्राम आरडीएक्स पुलवामा में लाया गया।' उन्होंने कहा, ‘आपकी नाक के नीचे 50 किलोग्राम आरडीएक्स पुलवामा में लाया गया। क्या आप उसे नहीं देख पाये? क्या आप सोये हुए थे? क्या आपने बिरयानी खायी थी। हो सकता है कि आपने बीफ बिरयानी खायी हो और सो गए हों। यहां हमारे 40 लोग शहीद हो गए।'

14 फरवरी को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुराने शहर की चंद्रायनगुट्टा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ने प्रधानमंत्री के चौकीदार अभियान का माखौल उड़ाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘मोदी भक्तों' पर और मोदी को वोट करने वालों पर हैरान हूं। कभी मोदी चायवाला बन जाते हैं और कभी फकीर।' उन्होंने कहा, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि आप एक ‘चायवाला' थे और जनता ने आपको प्रधानमंत्री बनाया और अब आप कह रहे हैं कि आप एक चौकीदार हैं। किसके चौकीदार? मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। मेरे एक मित्र ने ट्विटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी, चौकीदार अमित शाह के बारे में दिखाया'।

अकबरुद्दीन ने कहा, 'चौकीदार केवल ट्विटर पर ही क्यों? चौकीदार आधारकार्ड, वोटरकार्ड और नरेंद्र मोदी के पासपोर्ट पर भी डालें।' आपको बता दें कि आम चुनाव से पहले भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार' अभियान तेज कर दिया है और मोदी के साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल में 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत