न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरक्षा में चूक, सीएम चेंबर के बाहर अरविंद केजरीवाल पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय में मिर्च पाउडर से हमला किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 4:00:03

सुरक्षा में चूक, सीएम चेंबर के बाहर अरविंद केजरीवाल पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय में मिर्च पाउडर से हमला किया गया है। जिस आदमी ने ऐसा किया है, उसकी पहचान अनिल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। केजरीवाल जब लंच के लिए जा रहे थे, तभी उन पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया गया। बताया जाता है कि केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया है। संदिग्ध को आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हालांकि, अभी तक सीएम केजरीवाल की हालत को लेकर कोई खबर नहीं है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि आरोपी ने बार-बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। इस दौरान उसने सीएम केजरीवाल का चश्मा भी तोड़ा।

40 साल का अनिल कुमार शर्मा नारायण से है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार शर्मा विजिटर एरिया में मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा कर रहा था और जैसे ही केजरीवाल उसकी तरफ आए उसने हमला कर दिया। अनिल सिगरेट के पैकेट में मिर्च पाउडर छिपाकर लाया था। ये हमला दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर किया गया। इस संबंध में दिल्ली सचिवालय के मीडिया सेंटर में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया थोड़ी देर में प्रेस को संबोधित करेंगे।

इस बीच, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं आप नेता सोमनाथ भारती ने प्रतिक्रिया दी है। भारती ने इस हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। भारती ने पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा है। आप नेता ने कहा कि यह 2019 में होने वाली हार की बौखलाहट है।

आम आदमी पार्टी ने इसे 'अरविंद केजरीवाल पर खतरनाक हमला' कहा है और इसे दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा में चूक बताया है। पार्टी ने कहा है कि यहां तक कि दिल्ली में मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। हमलावर ने सभी सुरक्षा बाधाओं और यहां तक कि स्कैनरों को पार किया लेकिन मिर्च पाउडर का पता नहीं चला।

बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल पर हमले हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल पर साल 2016 में अक्टूबर में राजस्‍थान के बीकानेर में स्‍याही फेंका गया था।। वे यहां आम आदमी पार्टी के एक स्‍थानीय नेता की शोक सभा में शामिल होने गए थे। इतना ही नहीं, जनवरी में एक महिला ने दिल्‍ली के छत्रसाल स्‍टेडियम में केजरीवाल पर स्‍याही फेंक दी थी। इसके चलते दिल्‍ली सरकार ने दिल्‍ली पुलिस पर अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कमी रखने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत