न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल ने माना- दिल्‍ली में आ चुकी है कोरोना संक्रमण की तीसरी वेव

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लग गए है। मंगलवार को यहां 6725 मामले कोरोना पॉजिटिव मामले आए। जिसके बाद अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तीसरी वेव का आ जाना कहा जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 12:53:03

केजरीवाल ने माना- दिल्‍ली में आ चुकी है कोरोना संक्रमण की तीसरी वेव

देश में एक्टिव केसों में एक महीने से लगातार गिरावट आ रही है। इस मामले में भारत अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां सिर्फ 4.34% मरीजों का इलाज चल रहा है। 26% के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 11% के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। इटली और बेल्जियम भी टॉप-5 देशों में शामिल हो गए हैं। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 83 लाख के पार हो गया है। अब तक 83 लाख 12 हजार 947 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 76 लाख 54 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 23 हजार 650 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 5 लाख 33 हजार 27 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लग गए है। मंगलवार को यहां 6725 मामले कोरोना पॉजिटिव मामले आए। जिसके बाद अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तीसरी वेव का आ जाना कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमने अब एग्रेसिव तरीके से टेस्टिंग करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद आंकड़े बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहले कन्जेस्टेड इलाकों में फैला हुआ था, लेकिन अब यह अपर क्लास में भी आ चुका है। ऐसे में अपर क्लास के लोग प्राइवेट हॉस्पिटल ज्यादा चुन रहे हैं। जिसकी वजह से वहां बेड्स भर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में अगर तीन-चार केस भी हैं तो वहां कन्टेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में 80 प्रतिशत बेड रिजर्व किये गए थे जिसे हाईकोर्ट ने मना कर दिया। अब हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं कुछ समय पहले दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने राजधानी में कोरोना का सबसे खतरनाक दौर आने की संभावना जताई थी। एक्‍सपर्ट कमिटी के हवाले से जैन का कहना था कि आने वाले दिनों में बेहद सावधानी की जरूरत है।

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ते पॉजिटिविटी रेट पर कहा कि जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनका चालान किया जा रहा है, काफी सख्ती नियमों का पालन कराया जा रहा है लेकिन काफी लोग आपस में भी मिलजुल रहे हैं। कोई भी पॉजिटिव आता है, उसके सभी कांटेक्ट को ट्रेस किया जा रहा है। जो उनके कांटेक्ट में हैं, उन सबके टेस्ट किए जा रहे हैं। एक परिवार में कोई एक पॉजिटिव आया तो पूरे परिवार को जो घर में रहते हैं, उनका टेस्ट किया जाता है। उसमें ज्यादातर लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, तो इसकी वजह से पॉजिटिविटी रेट बढ़ रही है। ग्रुप में ज्यादा लोग पॉजिटिव आ रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यहां निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर वाले 1244 ICU बेड में से 837 फुल हैं। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो एलएनजेपी में 200 ICU बेड में से सिर्फ 11 खाली हैं। सफदरजंग अस्पताल में 54 में से एक और एम्स ट्रॉमा सेंटर में 50 में से तीन बेड खाली हैं।

आपको बता दे, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में मणिपुर, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ी है। मणिपुर में अक्टूबर की शुरुआत में 2000 एक्टिव केस थे जो अब 3500 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर