केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ने दावा किया था कि जम्मू और कश्मीर में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद श्रीनगर में 10 हजार लोग सड़कों पर उतर आए थे। हालाकि गृह मंत्रालय इस बात का खंडन किया था। मंत्रालय ने इसे पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया था। वही इन खबरों का खंडन करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि राज्य में हालात पर काबू पाने के लिए पिछले 6 दिनों में गोली का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जम्मू और कश्मीर में ईद को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधों में ढील दी गई जिसके बाद लोगों ने खरीदारी भी की। पुलिस ने कहा है कि लोगों को फायरिंग से जुड़ी खबरों पर किसी तरह से यकीन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसी खबरें शरारतपूर्ण तत्वों और किसी खास उद्देश्य से फैलाई जा रही है।
Media statement by IGP Kashmir.@JmuKmrPolice pic.twitter.com/bOW8wb7uqM
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 10, 2019














