न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीट के लिए आर्मी के एक जवान ने यात्री को बताया आतंकी, छावनी बना जबलपुर स्टेशन, मचा हड़कंप

दानापुर से पुणे जा रही ट्रेन संख्या-12150 में कटनी के समीप आर्मी के एक जवान ने एस-5 कोच की अपनी सीट पर दूसरे यात्री को बैठा देखा तो इतना नाराज हुआ कि उसने जबलपुर जीआरपी कंट्रोल रूम में फोन कर ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना दे दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 1:36:39

सीट के लिए आर्मी के एक जवान ने यात्री को बताया आतंकी, छावनी बना जबलपुर स्टेशन, मचा हड़कंप

दानापुर से पुणे जा रही ट्रेन संख्या-12150 में कटनी के समीप आर्मी के एक जवान ने एस-5 कोच की अपनी सीट पर दूसरे यात्री को बैठा देखा तो इतना नाराज हुआ कि उसने जबलपुर जीआरपी कंट्रोल रूम में फोन कर ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही जबलपुर स्टेशन छावनी सा बन गया। हथियारबंद आरपीएफ के जवान और सेना पुलिस ट्रेन के पहुंचने का इंतज़ार करने लगे।जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। तत्काल एस-5 कोच की तलाशी ली गई। करीब 20 मिनट की खोजबीन के बाद मामला फर्जी निकला।लेकिन इस दौरान स्टेशन पर मौजूद अन्य ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री खासे दहशत में नजर आए। उनको इतनी बड़ी संख्या में सेना के जवान देख समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें।

हालांकि, स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही मामला साफ हो गया कि ट्रेन में कोई आतंकवादी नहीं है। ट्रेन में सीट पर बैठने का विवाद था। आर्मी जवान ने भी झूठी सूचना देने के लिए माफी मांग ली। इसके बाद सेना पुलिस ने आर्मी जवान का आइकार्ड जब्त कर लिया और उसे जाने दिया। आगे की कार्रवाई सेना के स्तर पर ही होगी। यात्रियों ने बताया कि सेना के जवान ने ट्रेन में यात्रियों से जमकर झगड़ा किया था।

दरहसल, आर्मी का जवान नंदन कुमार ट्रेन 12150 में परिवार के साथ पटना से पुणे की यात्रा कर रहा था। एस-5 कोच में उसकी सीट रिजर्व थी, लेकिन कुछ लोग उसकी सीट पर आकर बैठ गए। उसने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। इस पर आर्मी जवान का यात्रियों के साथ विवाद हो गया। इससे नाराज जवान कुछ देर के लिए वहां से हट गया और ट्रेन के गेट पर जाकर जीआरपी कंट्रोल रूम में अपनी सीट पर आतंकवादी बैठे होने की सूचना दे दी।

बाथरूम में छिपा मिला जवान

जैसे ही अधिकारी कोच की सीट पर पहुंचे, न तो जवान मिला और न ही आतंकवादी। जांच अधिकारियों ने उसे खोजा तो वह ट्रेन के बाथरूम में छिपा मिला। प्लेटफार्म पर उतारकर उससे पूछताछ की, तो नंदन कुमार ने माना कि उसी ने आतंकवादी होने की सूचना दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत