न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Apple ने iPhone 11, iPhone 11 Pro and iPhone 11 Pro Max किया लॉन्च, ये हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Apple ने 10 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित कर तीन नए iPhones लॉन्च किए है। ये हैं – iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max है। 20 सितंबर से इन तीनों की बिक्री भारत में शुरू हो जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Sep 2019 8:24:57

Apple ने iPhone 11, iPhone 11 Pro and iPhone 11 Pro Max किया लॉन्च, ये हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Apple ने 10 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित कर तीन नए iPhones लॉन्च किए है। ये हैं – iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max है। 20 सितंबर से इन तीनों की बिक्री भारत में शुरू हो जाएगी। इसके लिए आप 13 सितंबर से प्री बुकिंग भी करा सकते हैं। एप्पल (Apple) ने सैन जोस स्थित अपने मुख्य ऑफिस के स्टीव जॉब्स थियेटर में लॉन्चिंग का यह कार्यक्रम किया। इस लॉन्च ईवेंट में एप्पल ने कई प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए। एप्पल ने अपने नए Phones की कीमत (Price) और उनके फीचर्स (Features) का भी खुलासा किया।

iPhone 11 की कीमत

iPhone 11 छह कलर (ग्रीन, यलो, ब्लैक, पर्पल, वाइट, प्रोडक्ट रेड) वेरिएंट्स में मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये हो सकती है। एप्पल ने पूर्ववर्ती iPhone XR को 76,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसके लिए भी प्री ऑर्डर 13 सितंबर से लिए जाएंगे। iPhone 11 तीन स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। बेस वेरिएंट में 64GB इंटर्नल स्टोरेज होगी, दूसरे वेरिएंट में 128GB की मेमोरी होगी, जबकि टॉप वेरिएंट में 256GB की स्टोरेज मिलेगी।

iphone 11,iphone 11 pro and iphone 11 pro max,apple iphone 11 series will be available in india from september 27,Apple,iphone 11,iphone 11 pro and iphone 11 pro max launchvet jobs theater,apple iphone 11 series sale starts in india,apple iphone 11 series sale in india,apple iphone 11 cariz to be available in bharat from september 27,apple iphone 11 series will be available in india from 27 september,news,news in hindi

iPhone 11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

- iPhone 11 में 6.1 इंच की LCD रेटिना डिस्प्ले दी गई है और ये iPhone XR जैसी ही है। इस फोन में भी नॉच मिलता है। इस फोन के साथ आपको छह कलर ऑप्शन्स मिलेंगे। इनमें पर्पल, वाइट, ग्रीन, रेड, ब्लैक और यलो शामिल हैं। iPhone 11 के लिए प्री ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू हो रहे हैं।

- iPhone 11 के स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो इसमें 64GB, 128GB और 256GB का ऑप्शन दिया गया है। भारत में इसकी बिक्री 20 सितंबर से होगी।

- फोटॉग्रफी के लिए iPhone 11 में 2 रियर कैमरे दिए गए हैं जो 12 मेगापिक्सल के हैं। मुख्य कैमरा वाइड एंगल लेंस है, जबकि दूसरा अल्ट्रा वाइड है।

- iPhone 11 के कैमरे में Night Mode फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि Night Mode ऑटो स्टार्ट होता है। इसके साथ ही इसमें 64fps से 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

- iPhone 11 में A13 Bionic चिपसेट दिया गया है और कंपनी के मुताबिक ये सबसे तेज है। इसकी बैटरी पिछले आईफोन के मुकाबले एक घंटे ज्यादा का बैकअप देगी।

iphone 11,iphone 11 pro and iphone 11 pro max,apple iphone 11 series will be available in india from september 27,Apple,iphone 11,iphone 11 pro and iphone 11 pro max launchvet jobs theater,apple iphone 11 series sale starts in india,apple iphone 11 series sale in india,apple iphone 11 cariz to be available in bharat from september 27,apple iphone 11 series will be available in india from 27 september,news,news in hindi

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के तीन वेरिएंट्स मिलेंगे। 64GB, 256GB और 512GB कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इन्हें आप मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड में खरीद पाएंगे। iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत क्रमशः 99,900 रुपए और 109,900 रुपए से शुरू होगी। Apple iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बिक्री भारत के बाजारों में 27 सितंबर से शुरू हो जाएगी। iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने Super Retina XDR का यूज किया है। ये एक तरह का कस्टम मेड OLED पैनल है जो बेहतर HDR एक्स्पीरिएंस देता है। हैप्टिक टच का भी ऑप्शन दिया गया है। iPhone 11 Pro में 5.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। iPhone 11 Pro Max में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max स्लैश, वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं। इन्हें IP68 की रेटिंग मिली है।

Apple iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में A13 Bionic चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि A13 Bionic चिपसेट किसी भी स्मार्टफोन में दिया जाने वाला अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। पुराने प्रोसेसर यानी A12 के मुकाबले ये 20% फास्ट है। A13 को मशीन लर्निंग के लिए तैयार किया गया है और इसमें रियल टाइम फोटो और वीडियो अनालिसिस के लिए न्यूरल इंजन दिया गया है। इसके अलावा नया मशीन लर्निंग ऐक्सेलरेटर भी दिया गया है ताकि CPU एक सेकंड में 1 ट्रिलियल ऑपरेशन्स को अंजाम दे सके।

इसमें नया ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो ये iPhone X और iPhone XS जैसा ही है, लेकिन बैक पैनल बदला हुआ मिलेगा। iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। तीनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। कैमरे की खासियत ये है कि पोर्ट्रेट मोड में भी आप वाइड एंगल फ्रेम सेलेक्ट कर सकते हैं। ग्रुप फोटोज में पोर्ट्रेट मोड आसानी से यूज किया जा सकेगा। इसमें टेलीफोटो कैमरा भी है जो iPhone Xs के मुकाबले 40% ज्यादा लाइट कैप्चर करके बेहतर फोटो और वीडियो तैयार करता है।

कैमरे में नेक्स्ट जेनेरेशन HDR दिया गया है जो मशीन लर्निंग को यूज करते हुए सबजेक्ट की पहचान बेहतर तरीके से करता है। डीटेल्स बढ़िया आती हैं।

iphone 11,iphone 11 pro and iphone 11 pro max,apple iphone 11 series will be available in india from september 27,Apple,iphone 11,iphone 11 pro and iphone 11 pro max launchvet jobs theater,apple iphone 11 series sale starts in india,apple iphone 11 series sale in india,apple iphone 11 cariz to be available in bharat from september 27,apple iphone 11 series will be available in india from 27 september,news,news in hindi

कैमरा इंटरफेस को रीडिजाइन किया गया है

कंपनी ने कैमरा इंटरफेस को भी बदला है। अब इसे इमर्सिव करने की कोशिश की गई है। ये इंटरफेस ट्रिपल रियर कैमरा को बेहतर तरीके से यूज करने के लिए बनाया गया है। इसके जरिए फ्रेम सेलेक्ट कर सकते हैं। पहली बार अब इससे यूजर्स फोटो मोड में स्विच किए बगैर ही QuickTake के जरिए वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे इसके। सेल्फी कैमरे से भी स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसे कंपनी Slofie का नाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत