न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमने अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लिखा, जिन्हें तकलीफ हो रही वो 'पप्पू' लिख लो, हम बिल्कुल भी एतराज नहीं करेंगे: अनिल विज

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चौकीदार के नाम पर भाजपा को घेरने वालों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 12:41:58

हमने अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लिखा, जिन्हें तकलीफ हो रही वो 'पप्पू' लिख लो, हम बिल्कुल भी एतराज नहीं करेंगे: अनिल विज

कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने एकबार फिर खुद को चौकीदार बताते हुए 'मैं भी चौकीदार' मुहिम की शुरूआत की थी। पीएम मोदी ने कहा था, 'न सिर्फ मैं बल्कि इस देश का हर नागरिक चौकीदार है। आपका चौकीदार देश की सेवा कर रहा है। देश की प्रगति के लिए जो भी व्यक्ति मेहनत कर रहा है वह चौकीदार है। पीएम ने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है जिसमें लिखा है #MainBhiChowkidar।' दरहसल, 2019 के सियासी अखाड़े में चौकीदार पर वार-पलटवार का दौर जारी है। राहुल गांधी जहां चौकीदार के नाम पर बीजेपी को घेरने में लगे हैं। वहीं बीजेपी 'मैं भी हूं चौकीदार' अभियान चलाकर इसे भुनाने की कोशिश में है। पीएम की इस मुहिम में कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तंज कसा है। मायावती ने कहा कि वोट के खातिर 'चायवाले' ने देश को 'चौकीदार' बना दिया। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी चौकीदार हैं और कोई 'चायवाला' नहीं हैं। वही मायावती के साथ अखिलेश ने भी तंज कसते हुए पूछा कि जनता के बैंक खाते से चोरी-छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?’’

इन सबके बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चौकीदार के नाम पर भाजपा को घेरने वालों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। अनिल विज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लिखा है, तुम्हे तकलीफ हो रही है तो तुम भी अपने नाम के आगे ‘पप्पू’ लिख लो। हम बिल्कुल भी ऐतराज नहीं करेंगे।

बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया। बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों ने भी खुद को देश का चौकीदार बताया। पीएम की इस मुहिम में कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी, रविशंकर प्रसाद सहित कई नाम शामिल हैं। अब देखना ये है कि चौकीदार का नारा देकर बीजेपी इस चुनाव में इसे कितने वोट में बदल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी