न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Election : इस अमेरिकी नागरिक ने स्पेस से डाला वोट, यह था तरीका

नेशनल एयरनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(नासा) के साथ बातचीत में केट ने इस प्रक्रिया के बारे में बताया। केट ने दूसरी बार अंतरिक्ष से वोट दिया है। इससे पहले वे साल 2016 में भी अंतरिक्ष से ही वोट डाल चुकी हैं जब डोनाल्ड ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 4:36:01

US Election : इस अमेरिकी नागरिक ने स्पेस से डाला वोट, यह था तरीका

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कौन जीतेगा? जो बाइडेन या डोनाल्ड ट्रम्प। फिलहाल, बाजी बाइडेन के हाथ लगती नजर आ रही है। उन्होंने ट्रम्प से मिशिगन और विस्कॉन्सिन छीन लिए हैं। 2016 में यहां ट्रम्प जीते थे। जैसा की हम सभी जानते है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों का जीने का अंदाज बदल चुका है और इस वायरस ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को भी काफी प्रभावित किया है। जहां अमेरिका के कई हिस्सों में काफी ज्यादा वोट परसेंट देखने को मिला वही कई लोगों ने कोरोना वायरस के डर से वोट डालने से दूरी भी बनाई है।

हालांकि इस बीच अमेरिका की एक 42 साल की एस्ट्रोनॉट ने धरती से हजारों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से इन चुनावों में वोट डाला है। केट रुबिन्स नाम की ये अंतरिक्ष यात्री फिलहाल एक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं। नेशनल एयरनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(नासा) के साथ बातचीत में केट ने इस प्रक्रिया के बारे में बताया। केट ने दूसरी बार अंतरिक्ष से वोट दिया है। इससे पहले वे साल 2016 में भी अंतरिक्ष से ही वोट डाल चुकी हैं जब डोनाल्ड ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे।

astronaut,america,america election,america presidential election,news,america news,us election

अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि ये प्रक्रिया कुछ हद तक ऐसी ही है जब कोई शख्स देश से बाहर होने पर वोट डालता है। उन्होंने बताया कि ये प्रोसेस शुरू हुआ था जब उन्होंने फेडरल पोस्टकार्ड एप्लीकेशन को भरा था। ये एप्लीकेशन काफी हद तक उसी एप्लीकेशन से मिलती-जुलती है जिसमें आर्मी के लोग बाहर देश में होने पर वोट डालने के लिए एप्लीकेशन भरते हैं। हालांकि टेक्निकली केट बाहर देश में नहीं बल्कि उससे भी कहीं ज्यादा दूर मौजूद हैं।

चूंकि एस्ट्रोनॉट्स अपनी ट्रेनिंग के लिए हाउस्टन आते हैं, इसलिए ज्यादातर अंतरिक्ष यात्री टैक्सास के नागरिक के तौर पर ही वोट डालते हैं। लेकिन अगर कोई एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष से अपने होमटाउन के नागरिक के तौर पर वोट डालना चाहते हैं तो उनके लिए भी खास इंतजाम होते हैं।

astronaut,america,america election,america presidential election,news,america news,us election

एफपीसीए अप्रूव होने के बाद एस्ट्रोनॉट वोटिंग के लिए तैयार हो जाते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों के होमटाउन में मौजूद काउंटी क्लर्क नासा के हाउस्टन में मौजूद जॉनसन स्पेस सेंटर में एक टेस्ट बैलेट भेजते हैं। इसके बाद एक स्पेस स्टेशन ट्रेनिंग कंप्यूटर की मदद से टेस्ट किया जाता है कि क्या ये बैलेट भर पाया या नहीं। इसके बाद इसे काउंटी क्लर्क के पास भेज दिया जाता है।

टेस्ट के पूरा होने के बाद एक सिक्योर इलेक्ट्रॉनिक बैलेट कर्ल्क ऑफिस द्वारा जनरेट किया जाता है। इसके बाद एस्ट्रोनॉट वोट डालते हैं और ईमेल के सहारे काउंटी कर्ल्क द्वारा इसे आधिकारिक तौर पर इसे रिकॉर्ड किया जाता है। इसका सिर्फ एक ही पासवर्ड होता है ताकि सिर्फ आधिकारिक इंसान द्वारा इस बैलेट को खोला जा सके।

हर अमेरिकी नागरिक की तरह किसी भी एस्ट्रोनॉट के लिए ये जरूरी है कि वो अपना वोट चुनाव के दिन शाम 7 बजे तक जरूर भेज दे। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनका वोट काउंट नहीं होता है।

astronaut,america,america election,america presidential election,news,america news,us election

बता दें कि पिछले 23 सालों से अमेरिका के लोगों के पास अंतरिक्ष से वोट डालने की सुविधा है। नासा के डेविड वुल्फ पहले ऐसे एस्ट्रोनॉट बने थे जिन्होंने रुस के स्पेस स्टेशन मीर से अपना वोट डाला था। इसके अलावा कई नासा के एस्ट्रोनॉट्स स्पेस से वोट डाल चुके हैं।

आपको बता दे, अमेरिका के जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर हो गया है। अभी तक यहां डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे थे, लेकिन अब जो बाइडेन ने बढ़त बना ली है। जो बाइडेन करीब 1 हजार वोटों से आगे हैं और यहां पर 99 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं। अगर जो बाइडेन यहां जीतते हैं तो उन्हें 16 इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत