न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17 दिनों से 12,000 फीट की ऊंचाई पर अभी भी फंसे है AN-32 विमान पीड़ितों के बचावकर्मी

अरुणाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन-32 विमान में जान गंवाने वाले लोगों के शव को निकालने गए बचावकर्मी अभी तक वापस नहीं लौट पाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Jun 2019 8:36:52

17 दिनों से 12,000 फीट की ऊंचाई पर अभी भी फंसे है AN-32 विमान पीड़ितों के बचावकर्मी

अरुणाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन-32 विमान में जान गंवाने वाले लोगों के शव को निकालने गए बचावकर्मी अभी तक वापस नहीं लौट पाए हैं। 12 बचावकर्मियों का यह दल अरुणाचल के इस बेहद दर्गम इलाके में पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंचा। जहां पर एएन-32 विमान हादसे का शिकार होकर गिरा, उस इलाके में मौसम भी बिगड़ता रहता है। अब इस बचाव दल को मौसम सुधरने का इंतजार है ताकि उन्हें हेलिकॉप्टर से लाया जा सके। विमान के ब्लैक बॉक्स और 13 शवों को बरामद करने की कड़ी कवायद के बाद भी टीम 17 दिनों से 12,000 फीट की ऊंचाई पर फंसी हुई है।

बता दें कि असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरने के बाद 3 जून को विमान लापता हो गया था। इस विमान में 13 लोग सवार थे। लापता विमान के मलबे की तलाश के लिए वायुसेना ने ऑपरेशन तलाश चलाया था। विमान का मलबा अरुणाचल की घाटियों में जंगल में दिखा था। फिर 12 बचावकर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था, ताकि विमान के ब्लैक बॉक्स और मृतकों के शवों को बरामद किया जा सके। जहां पर विमान का मलबा दिखा, वहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। लिहाजा बचाव दल को विमान के जरिए घटनास्थल के पास तक पहुंचाया गया था। पश्चिमी सिआंग जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी गिजुम ताली ने बताया कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के नौ कर्मियों, नागरिक पर्वतारोही ताक तमुत और उसके दो सहयोगियों को शी योमी जिला प्रशासन द्वारा तैनात किया गया है, ताकि हेलिकॉप्टर सेवा बाधित रहने की स्थिति में वे ‘फुट ट्रैक’ के दौरान मार्गदर्शन कर सकें। ताली ने कहा, ‘12 बहादुर लोगों को लाने के लिए अभी मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं है।’

विमान में सवार 8 क्रू मेंबर समेत 13 के शव 20 जून को लिपो से 13 किलोमीटर उत्तर समुद्रतल से 12000 फीट की ऊंचाई पर बरामद किया गया था। दुर्गम प्राकृतिक संरचना वाले इस क्षेत्र से शवों की बरामदगी के लिए पर्वतारोहियों का सहयोग लेना पड़ा था। इस अभियान के दौरान खराब मौसम ने भी कई बार बाधा डाली। कई बार खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया। बचाव कार्य में चीता और एएलएच हेलिकॉप्टर्स मौजूद थे।

वही बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने कहा कि देश में 2016 से दुर्घटनाओं में वायुसेना के 27 विमान और हेलीकॉप्टर खोए हैं। मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में 6 लड़ाकू जेट, 2 हेलीकॉप्टर, 1 परिवहन विमान और 1 प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए। इसी तरह 2017-18 में वायुसेना ने 2 लड़ाकू जेट और 3 प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में खोए। नाईक ने कहा कि दुर्घटना के कुल 11 मामलों में करीब 524.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह