न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सशक्त महिला से सशक्त परिवार तथा उससे सशक्त समाज का निर्माण होता है - अनिता भदेल

अमृता हाट में उच्च गुणवत्ता के सामान कम कीमत पर उपलब्ध होते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 4:22:56

सशक्त महिला से सशक्त परिवार तथा उससे सशक्त समाज का निर्माण होता है - अनिता भदेल

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित अजमेर संभाग स्तरीय अमृता हाट का समापन समारोह गुरूवार को अजमेर के वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में हुआ। इसमें महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने अपने संबोधन में कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है।

श्रीमती भदेल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका आर्थिक रूप से सुदृढ़ होना आवश्यक है। सशक्त महिला से सशक्त परिवार तथा उससे सशक्त समाज का निर्माण होता है। देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की विशेष भूमिका रहती है। अमृता हाट के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार के समस्त विभागों ने अपना योगदान प्रदान किया है। राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर तक स्वयं सहायता समूह के उत्पाद पहुंचाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के माध्यम से उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस प्रकार के हाट बाजार से स्वयं सहायता समूहों को भविष्य के ग्राहक मिलेंगे। इससे उत्पादित सामग्री उचित मूल्य पर बिक सकेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बात के लिए प्रयासरत है कि राज्य के समस्त जिलों में अलग-अलग समय पर अमृता हाट का आयोजन किया जाए। इससे राज्य के समस्त सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा। ग्राहकों को भी राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों की सामग्री खरीदने का मौका मिलेगा। साथ ही वर्ष पर्यन्त अमृता हाट लगने से महिलाओं को नियमित रोजगार उपलब्ध रहेगा। दुरस्थ ईलाकों में कार्यरत स्वयं सहायता समूह गुमनामी से निकलकर बाजार की मुख्य धारा में शामिल हो पाएंगे।

उन्होंने कहा कि अमृता हाट में उच्च गुणवत्ता के सामान कम कीमत पर उपलब्ध होते है। उत्पादक से सीधे उपभोक्ता तक सामग्री पहुंचने से उसमें अतिरिक्त खर्चे कम हो जाते है। इसका लाभ ग्राहकों को मिलता है। जिलों में स्थानीय भामाशाहों एवं स्पोन्सर्स के सहयोग से विभिन्न प्रोत्साहन गतिविधियां भी चलायी जा रही है।

amrita haat,support for financialy weak women,ajmer,rajasthan,news,rajasthan news

संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि अमृता हाट से मातृ शक्ति मजबूत होगी। इससे समाज में मजबूती आएगी। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बिक्री होने से महिलाओं के सुखद भविष्य का निर्माण होगा। अमृता हाट में बिक्री बढ़ने से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। राज्य सरकार प्रत्येक जिले के स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार इनमें भविष्य के उद्यमी का प्रतिरूप देख रही है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग ने बताया कि प्रशासन एवं समस्त विभागों द्वारा समूहों को बेहतरीन व्यवस्थाएं उपलब्घ करवायी गई है। अमृता हाट से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। इस प्रयास से रोजगार में वृद्धि होगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में समान पृष्ठभूमि की महिलाओं के द्वारा उत्पादित सामग्री का बाजार विकसित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

समापन समारोह में अतिथियों द्वारा ड्रॉ निकाला गया। यह ड्रॉप्रतिदिन एक हजार से अधिक की खरीदारी करने पर दिए गए कूपन के आधार पर निकाला गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में एन्ड्रायड मोबाइल फोन भगवान गंज की श्रीमती सुमन भोगावत के नाम रहा। द्वितीय पुरस्कार 50 ग्राम चांदी का सिक्का फ्रेंडस कॉलोनी की इंन्द्रा गारू को मिला। तृतीय पुरस्कार के रूप में आकर्षक गिफ्ट हैम्पर पंचशील कॉलोनी की प्रीतिका को मिला।

अमृता हाट में महिलाओं ने फूलों की होली खेली। उन्होंने भक्ति गीत एवं फाग गीतों के साथ एक दूसरे पर पुष्प वर्षा करके होली खेली।

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया ने बताया कि समापन समारोह में सर्वाधिक बिक्री करने वाले गुजराती स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया। इस समूह ने लगभग एक लाख 25 हजार रूपए की बिक्री कर कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ष लगभग 85 स्वयं सहायता समूहों ने 20 लाख से अधिक की बिक्री की।

श्री तोलम्बिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल की पहल पर अमृता हाट में भाग ले रहे समस्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शुक्रवार को अजमेर एवं पुष्कर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। वे दरगाह एवं ब्रह्मा मन्दिर सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक श्रीमती राजकुमारी हाड़ा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री सी.बी.नवल, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री नितेश यादव, पार्षद श्रीमती संतोष मोर्या एवं श्रीमती सीमा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

पेयजल समस्या के निस्तारण हेतु पाइपलाइन का शिलान्यास

महिला एव बाल विकास मंत्री श्रीमती अनीता भदेल ने विराट नगर क्षेत्र में 20 लाख रुपये की लागत से पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए पानी की पाइपलाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

श्रीमती भदेल ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार हमेशा तत्पर हैं। विधानसभा क्षेत्र विकास कि ओर अग्रसर है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समस्त गली एवं मौहल्ले विकास के दृष्टि से अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। जनप्रतिनिधि स्थानीय समस्या को समझकर उसका स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रयास करते है।

उन्होंने कहा कि सड़क, नाली एवं अन्य विकास कार्य करना सरकार का काम है। इन विकास कार्यों की देखरेख तथा लम्बे समय तक उपयोग योग्य रखना जनता का दायित्व है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत