न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह की कार्रवाई से घबराई ISI, जम्मू कश्मीर में बनाया नया अलगाववादी ग्रुप, शामिल हुए लश्कर के कई आतंकी

आतंकियों और अलगावादियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कार्रवाई से घबराई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने जम्मू कश्मीर में नया अलगाववादी ग्रुप बनाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Jun 2019 10:12:55

अमित शाह की कार्रवाई से घबराई ISI, जम्मू कश्मीर में बनाया नया अलगाववादी ग्रुप, शामिल हुए लश्कर के कई आतंकी

आतंकियों और अलगावादियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कार्रवाई से घबराई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने जम्मू कश्मीर में नया अलगाववादी ग्रुप बनाया है। पाकिस्तान ने कश्मीर के कुछ अलगवादियो की मदद से चोरी छुपे एक और अलगाववादी ग्रुप बनाने में लगा हुआ है। ज़ी न्यूज़ की खबर के अनुसार पकिस्तान ने इस नए ग्रुप में लश्कर के आतंकियों को भी शामिल किया है। आइएसआई की मदद से बने इस ग्रुप को कश्मीर के साथ साथ जम्मू में सेना और सुरक्षाबलों के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक नए ग्रुप का प्रेसिडेंट इरशाद अहमद मालिक को बनाया गया है जिसके बारे में कहा जा रहा है की वो पूर्व में लश्कर का आतंकी रह चुका है।

आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

गृह मंत्री का पद संभलाने के बाद से ही अमित शाह एक्शन में हैं। गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने ये साफ़ कर दिया था की आतंक और अलगावादियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पालिसी लगातार जारी रहेगी। बीते दिनों सुरक्षाबलों और राज्यपाल सत्यपाल मलिक से उन्होंने मुलाकात की थी। एनआईए ,इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय कश्मीर में फैले भ्रष्टाचार और टेरर फंडिंग के खिलाफ कमर कस चुकी है जिससे आतंकी बौखलाए हुए है। एनआईए ने कई बड़े अलगवादी नेताओं को जेल में डाल दिया है जिसके बाद से कश्मीर में आतंक की कमर टूट रही है। ख़ुफ़िया एजेंसियों ने कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार को भेजे रिपोर्ट में बता या था कि कश्मीर में रमजान के दौरान अलगाववादी गुट फंडिंग की कमी को पूरा करने के लिए ज़कात का सहारा ले रहे है ।यही नहीं नेपाल के रास्ते से भी आतंकियों को पैसे मिल रहे है ऐसे में पाकिस्तान कश्मीर में आतंकियो को मदद करने के लिए हर कोशिश में लगा हुआ है।

2019 में अब तक 103 आतंकी ढेर

2019 में (जनवरी से 6 जून तक) भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में 103 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस दौरान पाकिस्तान ने 1,170 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। न्यूज एजेंसी ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि 2018 में भारतीय सुरक्षाबलों के द्वारा मारे गए आतंकियों की संख्या 254 थी। इस दौरान पाकिस्तान ने 1,629 बार सीजफायर उल्लंघन किया था।

2017 में ऑपरेशन ऑलआउट चलाया गया था। इसके अंतर्गत 329 आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया गया था। 200 आतंकी मारे गए, जबकि 74 जवान और 36 नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी।

वही 2016 में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी समेत 150 आतंकियों को ढेर किया गया था। इस दौरान 82 जवान और 15 आम नागरिकों की जान गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल