न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है 40% नए चेहरे, प्रधानमंत्री के साथ 65 मंत्री ले सकते हैं शपथ

मंगलवार को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच 5 घंटे तक बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों के नाम पर चर्चा की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 May 2019 1:25:21

मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है 40% नए चेहरे, प्रधानमंत्री के साथ 65 मंत्री ले सकते हैं शपथ

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 542 में से 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाई। एनडीए को कुल 352 सीटें मिली थीं। नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाले इस समारोह में करीब 7000 मेहमान शिरकत कर सकते हैं। मेहमानों की लिस्ट के अलावा हर किसी की नज़र मंत्रिमंडल पर है। लगातार कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन किसी का भी नाम फिक्स नहीं दिख रहा है। मंगलवार को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच 5 घंटे तक बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों के नाम पर चर्चा की गई। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी के साथ 65 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 40% नए चेहरे शामिल होंगे। बैठक में अमित शाह के अलावा अकाली दल से हरसिमरत कौर और लोजपा के रामविलास पासवान समेत युवा नेताओं के नामों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में कई दिग्गज और मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मौका न देकर नए चेहरों को तरजीह दी जाएगी। हालांकि, लोजपा से रामविलास पासवान और भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता मंत्री बने रह सकते हैं। सहयोगी दलों में शिवसेना और जेडीयू के दो-दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री दर्जा होने की संभावना है।

राजनाथ, गडकरी और सीतारमण को फिर मौका मिल सकता है

इस बार देश को नया वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री मिल सकता है। भाजपा अध्यक्ष शाह को मोदी सरकार में बड़ा पद मिल सकता है। वरिष्ठ नेताओं में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावडेकर को फिर कैबिनेट में जगह मिल सकती हैं। सूत्रों की मानें तो अरुण जेटली पहले ही स्वास्थ्य कारणों के चलते मंत्री पद नहीं लेना चाहते हैं।

मंत्रिमंडल में 25% महिलाएं और 40% विशेषज्ञ हो सकते हैं

संसद के सेंट्रल हॉल में मोदी ने अपने भाषण में यह स्पष्ट कर दिया कि मंत्रियों के नामों के बारे में अटकलें लगाना फिजूल है। नई कैबिनेट का गठन तय मानकों पर ही होगा। इसमें 25% महिलाएं और 40% विशेषज्ञ हो सकते हैं। मोदी मंत्रिमंडल में पहले जिन मानकों को शामिल करते रहे हैं, उनमें वे प्रोफेशनलिज्म, महिला प्रतिनिधित्व, जातीय गणित, शहरी-ग्रामीण तालमेल, विशेषज्ञता, एससी-एसटी प्रतिनिधित्व और घटक दलों की सीटें, युवा एवं वरिष्ठता को प्रमुख तौर ध्यान रखते हैं।

amit shah,narendra modi,narendra modi oath ceremony,cabinet minister,news,news in hindi

पहले से भी भव्य होगा मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगा। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाले इस समारोह में करीब 7000 मेहमान शिरकत कर सकते हैं। मुख्य द्वार और मुख्य भवन के बीच एक भव्य रास्ता बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल राज्य के प्रमुखों और देशों के शासनाध्यक्षों के औपचारिक स्वागत के लिए किया जाएगा। यह चौथा मौका होगा जब प्रधानमंत्री पद की शपथ दरबार हॉल की जगह राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगी। दरबार हॉल में महज 500 लोगों का समारोह ही संभव है। सबसे पहले चंद्रशेखर ने 1990 में बाहरी प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयर ने 1998 में और इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी ने बाहरी परिसर में शपथ ग्रहण की थी। 2014 में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सार्क देशों के प्रमुखों के अलावा करीब 4000 मेहमानों ने हिस्सा लिया था। 2014 में शपथ ग्रहण समारोह का समय 6 बजे रखा गया था, जबकि मेहमानों के आने का सिलसिला 4:30 बजे से शुरू हो गया था, जबकि उस समय गर्मी काफी ज्यादा थी। सुरक्षा कारणों से उस समय पानी की बोतलों की भी व्यवस्था भी नहीं की गई थी। इस बार राष्ट्रपति भवन ने कार्यक्रम शाम 7 बजे करने की बात कही है। इसके अलावा वहां पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। शाम को 7 बजे समरोह के बाद अतिथियों के लिए हल्के रात्रिभोज की व्यवस्था भी की गई है। डिनर में वेज और नॉनवेज दोनों की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति भवन के रसोईघर को निर्देश दिया गया है कि अतिथियों में कई लोग भारत के पूर्वी इलाके से भी हैं, जहां रात्रिभोज को काफी हल्का रखा जाता है। डिनर मेन्यु में 'दाल रायसीना' को भी जगह दी गई है, जिसे पकाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। गुरुवार रात के भोज के लिए राष्ट्रपति भवन ने 48 घंटे पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल