न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोई बड़ा एलान करने वाले है अमित शाह, अधिकारियों संग लगातार कर रहे है बैठक

अमित शाह (Amit Shah) गृहमंत्री का पद संभालते ही काफी एक्शन में हैं। आज अधिकतर सरकारी दफ्तरों में ईद की छुट्टी है लेकिन इसके बावजूद अमित शाह बुधवार को गृह मंत्रालय पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Jun 2019 5:17:15

कोई बड़ा एलान करने वाले है अमित शाह, अधिकारियों संग लगातार कर रहे है बैठक

अमित शाह (Amit Shah) गृहमंत्री का पद संभालते ही काफी एक्शन में हैं। आज अधिकतर सरकारी दफ्तरों में ईद की छुट्टी है लेकिन इसके बावजूद अमित शाह बुधवार को गृह मंत्रालय पहुंचे। बुधवार को भी अमित शाह ने मंत्रालय में लगातार कई बैठकें की और अधिकारियों से कई मुद्दों पर बात की। शाह पिछले चार दिन में कश्मीर को लेकर तीन बार बैठक कर चुके हैं। अभी तक गृह मंत्रालय में बीते चार दिनों में शाह ने पहले ही दिन सभी 22 विभागों की प्रेजेंटेशन ली। उसके बाद 3 जून को आंतरिक सुरक्षा पर बड़ी बैठक ली, बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ-साथ आईबी चीफ और रॉ चीफ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कश्मीर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नीति आयोग के बड़े अफसर भी केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट करके जा चुके हैं। तमाम अन्य मंत्री भी मिलने के लिए कतार में हैं। कुल मिलाकर अमित शाह काफी व्यस्त हैं।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उनसे मिलने आए। मीडिया ने पूछा तो प्रधान ने मुस्कराते हुए कहा कि वह चाय-बिस्किट खाने आए थे। आने वालों में रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी थे। गोयल पर अमित शाह भरोसा करते हैं। जब मीडिया ने गोयल से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृहमंत्री के पास कॉफी पीने आए थे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी नार्थ ब्लॉक में आकर मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात की थी, जिसमें घाटी के मौजूदा हालात पर बात हुई। इस बीच खबर ये भी थी कि सरकार जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक परिसीमन करवा सकती है, हालांकि बाद में गृह मंत्रालय ने इसे नकार दिया। इसके अलावा भी अमित शाह कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने पेट्रोल से जुड़ी दिक्कतों, जल्द शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात की थी।

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है, ऐसे में बतौर गृहमंत्री अमित शाह के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है। कई बार ये यात्रा आतंकियों के निशाने पर आ चुकी है, ऐसे में सरकार इस बार फिर सतर्क है।

कुछ बड़ा कर रहे हैं अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री कुछ बड़ी योजना बना रहे हैं। मंत्रियों, अधिकारियों, नीति आयोग के अफसरों और सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से लगातार हो रही बैठक इसी का संकेत कर रही है। अमित शाह जम्मू-कश्मीर से लेकर देश की आंतरिक चुनौती के प्रति काफी संजीदा हैं। गृह मंत्रालय का पदभार संभालते ही उन्होंने मोटे तौर पर आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया था।

आंतरिक सुरक्षा को करना है सुदृढ़

इस दौरान उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना ही बताया था, लेकिन माना जा रहा है कि वह इस दिशा में कुछ बड़ा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मामले में भी केंद्रीय गृह मंत्री कोई बड़ी योजना बना रहे हैं। हालांकि वह क्या कर रहे हैं, इसका ठीक-ठीक अंदाजा उनके, एनएसए या प्रधानमंत्री के सिवा किसी के पास होने की गुंजाइश कम है, क्योंकि शाह अपने पत्ते आसानी से नहीं खोलते।

धारा 370 और अनुच्छेद 35ए को लेकर है संवेदनशील : अमित शाह

मतगणना से ठीक पहले मीडिया को दिए साक्षात्कार में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दृढ़ता से दोहराया था कि वह धारा 370 और अनुच्छेद 35ए को लेकर संवेदनशील हैं। बतौर गृह मंत्री यह मुद्दा उनके एजेंडे में शामिल होने की पूरी संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह इस दिशा में देश को एक सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर का उग्रवाद, नक्सलवाद को नियंत्रण में रखना भी केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल