न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी के करीबी और BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पीड़ित परिवार ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी व्यक्ति को गोली मार दी गई जिसे इलाज के लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 May 2019 12:31:17

स्मृति ईरानी के करीबी और BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पीड़ित परिवार ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी व्यक्ति को गोली मार दी गई जिसे इलाज के लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीजेपी कार्यकर्ता का नाम सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। सुरेंद्र सिंह स्मृति ईरानी की जीत का जश्न मनाकर घर लौटे थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। इस घटना की जानकारी होते ही अमेठी सांसद स्मृति ईरानी दिल्ली से अमेठी के लिए निकल गई हैं और वो वहां पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी।

इस घटना के बाद बरौलिया इलाके में कोहराम मचा हुआ है। सुरेंद्र सिंह उस बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान भी थे, जहां चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी ने जूते बांटे थे। उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था। बरौलिया गांव को पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी।उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच जारी है। मृतक सुरेंद्र सिंह के बेटे ने अपने पिता की हत्या के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर इशारा किया है।

स्मृति की जीत की ख़ुशी में गांव में जश्न मना रहे थे सुरेंद्र सिंह

बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी अपने पचार में ब्लॉक और गांव स्तर के नेताओं को ले जाकर प्रचार करती थीं। ऐसे में जब भी वो जामो इलामें में आती थीं, तो ग्राम प्रधानों/पूर्व प्रधानों को बुलाकर उनके साथ जनसम्पर्क करती थीं। उन्हीं पूर्व ग्राम प्रधानों में से एक सुरेंद्र सिंह कल स्मृति की जीत की ख़ुशी में गांव में जश्न मना रहे थे।

गौरतलब है कि बीजेपी की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी सांसद रहे राहुल गांधी को इसबार हराकर अमेठी की सीट जीती है, अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है और कांग्रेस पार्टी ही यहां जीतती आ रही थी, इसबार के चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में आए हैं जिसके बाद यहां राजनीतिक गोलबंदी तेज हो गई है।

इस घटना को भी इसके परिणामस्वरूप ही बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है कि कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन