न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेठी: स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में नामजद पांचवे अभियुक्त मुख्य आरोपी वसीम को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद रात को गिरफ्तार कर लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 May 2019 12:46:04

अमेठी: स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में नामजद पांचवे अभियुक्त मुख्य आरोपी वसीम को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है। जामो सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। मामले में चार नामजद अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें 25 मई को जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में घर बाहर सो रहे सुरेंद्र सिंह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना के बाद स्मृति ईरानी बरौलिया गांव पहुंचीं और सुरेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। स्मृति ईरानी ने सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं। स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। वह सुरेंद्र सिंह के परिवार वालों से मिलीं और उन्हें ढांढस बंधाया। सुरेन्द्र सिंह स्मृति ईरानी के बहुत करीबी माने जाते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दया राम ने बताया, "सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।"

उन्होंने बताया कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। बाकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अपने कॉफ्रेंस में देंगे।

केंद्र मंत्री स्मृति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें एक साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक-एक कर पुलिस ने सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें इससे पहले गुरुवार को ही पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त गोलू को भी गिरफ्तार किया था। पीड़ित परिवार ने वसीम, नसीम, गोलू, धर्मनाथ और बीडीसी सदस्य (ब्लाक डेवलपमेंट कमेटी-क्षेत्र विकास समिति) रामचंद्र के खिलाफ सुरेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में धारा 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। रामचंद्र बीडीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नसीम, वसीम और गोलू पर गोली मारने का आरोप है। प्रथमदृष्टया मामला लोकसभा चुनाव और पूर्व में पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश का होने की आशंका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर