न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका का पाकिस्तान को अल्टीमेटम, कहा - बहुत हुई बातें, अब आतंकियों का खात्मा करने के लिए ठोस कार्रवाई करे

एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने का अल्टीमेटम दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Mar 2019 7:16:12

अमेरिका का पाकिस्तान को अल्टीमेटम, कहा - बहुत हुई बातें, अब आतंकियों का खात्मा करने के लिए ठोस कार्रवाई करे

एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने का अल्टीमेटम दिया है। अमेरिका और भारत ने साझा बयान में कहा है, ''पाकिस्तान को आतंकियों का खात्मा करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकियों के लिए स्वर्ग बन रही उसकी धरती पर आतंकियों का दाना पानी बंद होना चाहिए, जो आतंकियों को समर्थन देते रहे हैं उनकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।'' पाकिस्तान पर दोनों देशों का साझा बयान विजय गोखले और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो की मुलाकात के बाद आया है। इस लिहाज से ये भारत की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत बताई जा रही है। बता दे, आतंकियों को पालने पोषने वाला पाकिस्तान दुनिया में घिरता ही जा रहा है। सभी बड़े देशों ने पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दबाव बनाया हुआ है।

बता दे, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले अमेरिका के दौरे पर हैं।

कश्मीर में पाक की साजिश का पर्दाफाश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को एक ऐसी लिस्ट मिली है जिससे खुलासा हुआ है कि कश्मीर में हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तान टेरर फंडिंग कर रहा था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान हाईकमीशन में तैनात इकबाल चीमा नाम के शख्स ने हुर्रियत नेताओं को पैसे भेजे। इकबाल चीमा ने हुर्रियत नेताओं को 40 लाख रुपये भेजे थे, पाक दूतावास से आए 30 लाख रुपये का भी दस्तावेज में जिक्र है। इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से इन नेताओं को 30 लाख दिए गए हैं। बता दें कि टेरर फंडिग के मामले में इन संगठनो से जुडे अनेक लोग पहले से भी जेल में है। हाल में ही पुलवामा आतंकी हमले के बाद ही भारतीय सरकार ने इस हुरियत नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकी सुरक्षा हटा दी थी।

NIA को मिले दस्तावेज में किस नेता को कितने पैसे दिए गए, इसका भी ब्यौरा है। दस्तावेज के मुताबिक हुर्रियत औऱ उससे जुडे कुल 26 सगंठनो का जिक्र किया गया है, ये पैसे आतंकियों और पत्थरबाजों तक पहुंचाए जाते थे।

सूत्रो के मुताबिक जांच एजेसियों की रिपोर्ट के आधार पर केन्द्र सरकार ने हुर्रियत और उससे जुडे संगठनो की जांच तेज कर दी है। इसके साथ ही हुर्रियत के तमाम नेताओं का ब्यौरा मांगा जा रहा है। जिन नेताओं की भूमिका सामने आई है उन्हें भी जांच एजेसियां पूछताछ के लिए बुलाने जा रही हैं।

कश्मीर: सेना ने 21 दिन में 18 आतंकी ढेर किए
जम्मू कश्मीर में आतंक का सफाया जारी है, सुरक्षा बल जैश ए मोहम्मद के आतंकियों को चुन चुन कर मार रहे हैं। सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 21 दिन में 18 खूंखार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ अटैक के मास्टरमाइंड मुदासिर अहमद खान और हमले के लिए कार देने वाले सज्जाद समेत तीन आतंकियों को कल ढेर कर दिया। सेना के मुताबिक 23 साल का मुदासिर पुलवामा का रहने वाला था और पेशे से इलेक्ट्रिशियन था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत