न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने टाला तीसरा विश्व युद्ध!

ट्रंप के इस बयान को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jan 2020 9:20:29

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने टाला तीसरा विश्व युद्ध!

कुद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच बुधवार को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को देश को संबोधित किया। इस संबोधन में वह बेहद शांत मुद्रा में दिखाई दिए। उन्होंने ईरान के साथ शांति की पेशकश कर हर किसी को हैरान कर दिया। ट्रंप ने ईरान के साथ शांति की पेशकश की और कहा कि ईरान के हमले का जवाब देने के लिए दूसरे विकल्प देख रहे हैं व आर्थिक प्रतिबंध लगाकर दंडित करेंगे। ट्रंप के इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरे विश्वयुद्ध की सुगबुगाहट फिलहाल के लिए शांत हो गई है। ट्रंप के इस बयान को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। ट्रंप इस इस शांति वाले बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क में कच्चे तेल की कीमत में 4.6% की गिरावट आई है। ट्रंप के बयान के बाद वेस्टर्न टेक्सास इंटरमीडियट (WTI) क्रूड ऑइल की कीमत गिरकर प्रति बैरल 60 डॉलर के दायरे में आ गई। ट्रंप के बयान जारी करने से पहले भी डब्ल्यूटीआई में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.7% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 65.78 डॉलर पर पहुंच गया।

ईरानी नेताओं और लोगों को सीधा संदेश देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन सभी के साथ शांति के लिए तैयार है, जो शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'ईरान के नेताओं और लोगों के लिए, हम चाहते हैं कि आपका शानदार भविष्य हो जिसके आप हकदार हैं।'

बता दें कि अमेरिका के ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी की मौत पर पलटवार करते हुए ईरान ने बुधवार अल सुबह (भारतीय समयानुसार) ईराक के दो बेस पर 22 मिसाइल दागी थीं और 80 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था।

हालांकि अमेरिका ने ईरान के दावे को खारिज करके कहा कि हमले में स्ट्रक्चरल डैमेज हुआ और किसी भी अमेरिकी की जान नहीं गई। डॉनल्ड ट्रंप ने भी ईरान के हमले पर ट्वीट किया- 'ऑल इज वेल।' उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के मिलिट्री बेसों पर बेहद कम नुकसान हुआ और हमले में किसी अमेरिकी की जान नहीं गई। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी आतंकवादी था। उसने अमेरिकी नागरिकों की हत्या की थी। ईरान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का साथ देना चाहिए, लेकिन वह आतंकवाद का प्रयोजक बन गया है। डोनाल्ट ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने आईएसआईएस के 10 हजार आतंकियों को ढेर कर चुका है। ट्रंप ने कहा कि 'हम कई हाइपरसोनिक मिसाइलें बना रहे हैं। हमारे पास शानदार सैन्य उपकरण हैं, हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें इसका उपयोग करना होगा। हम इसका उपयोग नहीं करना चाहते हैं।'

बता दे, ट्रंप के संबोधन के कुछ घंटों बाद ही ईरान ने एकबार फिर कड़े तेवर दिखाए और बगदाद के भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन में एक बार फिर रॉकेट हमला किया। इराकी सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बगदाद के ग्रीन जोन के अंदर दो कत्युशा रॉकेट दागे गए हैं। इराकी सेना ने कहा कि हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक रॉकेट गिरा है। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, बगदाद में सायरन के साथ दो तेज धमाकों की आवाज आई। फिलहाल अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत