न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा पर US ने रखा 70 करोड़ रुपये का इनाम

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) के बेटे हमजा बिन लादेन (Hamza Bin Laden) का पता बताने पर अमेरिका (America) ने 1 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में 70 करोड़ रुपये) के इनाम का एलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 8:56:52

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा पर US ने रखा 70 करोड़ रुपये का इनाम

पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ भारत की पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई के बाद अब अन्य देशों में भी अपनी जंग तेज कर दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) के बेटे हमजा बिन लादेन (Hamza Bin Laden) का पता बताने पर अमेरिका (America) ने 1 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में 70 करोड़ रुपये) के इनाम का एलान किया है। अमेरिका (America) के अनुसार ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) का बेटा हमजा बिन लादेन (Hamza Bin Laden), इन दिनों अमेरिका पर हमले की साजिश रच रहा है। हमजा अपने पिता की मौत का बदला अमेरिका से लेना चाहता है। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अमेरिका ने ये एलान किया है।

अमेरिका (America) पिछले कई सालों से कुख्यात हमजा बिन लादेन (Hamza Bin Laden) के ठिकानों को ढूंढने की कोशिश कर रहा है। हालांकि उसके ठिकानों को लेकर कई तरह की खबरें आती हैं। इससे पहले कहा गया था कि हमजा पाकिस्तान (Pakistan) में छिपकर अपने संगठन को मजबूत कर रहा है। जबकि उसके कुछ दिन बाद हमजा के ईरान (Iran) या अफगानिस्तान (Afganistan) में होने की खबर आई थी। अमेरिका (America) चाहता है कि हमजा (Hamza Bin Laden) दोबारा अपने संगठन को मजबूत करें, उससे पहले ही उसे मार गिराया जाए।

इससे पहले एफबीआई के एक पूर्व एजेंट ने कहा था कि अल-कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) का बेटा हमजा (Hamza Bin Laden) ज्यादा मजबूती से अल-कायदा का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। वो अपने पिता की मौत का 'बदला लेने के लिए अमादा' है। पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका की छापेमारी में कुछ व्यक्तिगत खत मिले थे जिनके बारे में एजेंट अली सूफान जानकारी दे रहे थे। साल 2011 में छापेमारी के दौरान अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन यूएस नेवी सील्स कमांडो के हाथों मारा गया था। लगभग 28 साल के हमजा ने यह पत्र लिखे थे और तब उसने कई सालों से अपने पिता ओसामा को नहीं देखा था। तब उसकी उम्र 22 साल थी। अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद अल-कायदा मामलों के एफबीआई के मुख्य जांचकर्ता सूफान ने सीबीएस न्यूज़ को बताया था कि खतों से पता चलता है कि हमजा ऐसा युवक है जो अपने पिता से काफी प्रेरित है। वह अपने पिता की जानलेवा विचारधारा को अपनाना चाहता है। यूएस नेवी सील्स द्वारा जब्त किए गए खतों को पहली बार सार्वजनिक किया गया था।

अमेरिकी सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी लीडर अपने काम के लिए गंभीर हैं। अलकायदा काफी समय से शांत हैं लेकिन यह केवल एक रणनीतिक चुप्पी है न कि आत्मसमर्पण। अलकायदा के पास अब भी हमला करने की क्षमता है और वह ऐसा करने का इरादा भी रखता है। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में एक बेहद गुप्त ऑपरेशन के तहत ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। ओसामा की मौत के बाद से उसकी तीन पत्नियां और बच्चे सउदी अरब में शरण लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन हमजा का ठिकाना सउदी अरब में रहना विवादों का विषय रहा। ऐसा माना जाता है कि वह इरान में अपनी एक मां के साथ कई सालों तक रहा। लादेन के बेटे हमजा ने पिछले दिनों शादी की थी। उसकी शादी 9/11 हमले में विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से की थी। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में हमजा के सौतेला भाइयों ने इस शादी का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि हमजा के ठिकाने के बारे में किसी को सही जानकारी नहीं है लेकिन वह अफगानिस्तान में भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत