न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी डॉक्टरों का दावा, ढूंढा कोरोना का इलाज, बचाई जा सकती है 100% मरीजों की जान

अमेरिका के फ्लोरिडा के एडवेंटहेल्थ हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का कहना है कि उन्होंने चार तरह की दवाइओं को मिलाकर एक थेरेपी तैयार की है जिसका नाम ICAM है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 1:44:25

अमेरिकी डॉक्टरों का दावा, ढूंढा कोरोना का इलाज, बचाई जा सकती है 100% मरीजों की जान

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.30 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 44 लाख 05 हजार 383 से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 9 लाख 98 हजार 688 मौतें हो चुकी हैं। उधर, अमेरिका के फ्लोरिडा के डॉक्टरों ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस बीमारी का एक इलाज ढूंढ लिया है। अमेरिका के फ्लोरिडा के एडवेंटहेल्थ हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का कहना है कि उन्होंने चार तरह की दवाइओं को मिलाकर एक थेरेपी तैयार की है जिसका नाम ICAM है। इस थेरेपी को इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लक्ष्य के साथ तैयार किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि नया ट्रीटमेंट करीब 100% सफलता देने वाला है।

coronavirus,corona medicine,america,florida research,world news

fox35orlando.com पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नई थेरेपी को तैयार करने वाले डॉक्टर्स ने इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ फेफड़ों को इन्फ्लैमेशन से बचाने का ख्याल भी रखा है। फिलहाल नई थेरेपी का क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया जा रहा है और डॉक्टरों को सकारात्मक रिजल्ट की उम्मीद है। ट्रायल के दौरान अगर ICAM थेरेपी सुरक्षित और प्रभावी साबित होती है तो बिना हॉस्पिटल में भर्ती किए भी ICAM से कोरोना मरीजों का इलाज किया जा सकता है। डॉक्टर्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि ICAM नई दवा नहीं है, बल्कि इसमें 4 दवाओं का एक साथ इस्तेमाल किया गया है। इनमें इम्यूनोसपोर्ट ड्रग (Vitamin C और Zinc), Corticosteroids, Anticoagulants और Macrolides शामिल हैं।

एडवेंटहेल्थ हॉस्पिटल की डायरेक्टर ऑफ फार्मेसी कारलेट नोरवूड विलियम्स ने फॉक्स 35 से कहा कि स्टडी के रिजल्ट आने के बाद हमें अगले स्टेप की जानकारी मिलेगी। लेकिन उन्होंने कहा कि ICAM मरीजों को गंभीर बीमार होने से बचाता है, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत नहीं होती। रिसर्चर्स ने कहा है कि नई थेरेपी के जरिए 96.4% कोरोना मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रिसर्चर्स अप्रैल से ही इस थेरेपी पर काम कर रहे हैं।

बता दें कि अब तक कोरोना की एक भी ऐसी दवा ढूंढी नहीं जा सकी है जो ज्यादातर गंभीर मरीजों की जान बचा सके। वहीं, दुनियाभर में इस वक्त कई दर्जन कोरोना वैक्सीन का ट्रायल भी किया जा रहा है, लेकिन कई एक्सपर्ट्स यह भी कह चुके हैं कि सिर्फ वैक्सीन के जरिए कोरोना महामारी खत्म करना आसान नहीं है। वैक्सीन हर व्यक्ति को सुरक्षा दे पाए यह भी जरूरी नहीं है, ऐसे में एक्सपर्ट्स अन्य विकल्पों की तलाश भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?