Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका: Pfizer की वैक्सीन से एलर्जी के मामले बढ़े, एक हॉस्पिटल ने रोका टीकाकरण

फाइजर (Pfizer) की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की वजह से अमेरिका (America) के कई राज्यों में लोगों के बीमार पड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 3:50:49

अमेरिका: Pfizer की वैक्सीन से एलर्जी के मामले बढ़े, एक हॉस्पिटल ने रोका टीकाकरण

फाइजर (Pfizer) की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की वजह से अमेरिका (America) के कई राज्यों में लोगों के बीमार पड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। वैक्सीन से होने वाली एलर्जी की वजह से कई लोगों को दिक्कतें हुईं। फाइजर कंपनी की ओर से घटना पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने वैक्सीन से एलर्जी के पांच मामलों की जांच शुरू कर दी है।
शिकागो के हॉस्पिटल (Advocate Condell Medical Center) ने शुक्रवार को एलर्जी के कई मामले सामने आने के बाद कुछ दिन के लिए वैक्सीनेशन स्थगित कर दी है। FDA के डायरेक्टर (बायोलॉजिक्स इवैल्यूएशन एंड रिसर्च) पीटर मार्क्स ने कहा कि अलास्का सहित कई राज्यों से एलर्जी की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि फाइजर की वैक्सीन में मौजूद polyethylene glycol (PEG) नाम का पदार्थ एलर्जी की वजह हो सकता है। यह पदार्थ मॉडर्ना की वैक्सीन में भी इस्तेमाल किया गया है। वैक्सीन से चार लोगों एलर्जी हुई। इनमें से एक व्यक्ति को एलर्जी की गंभीर समस्या हुई। शुक्रवार को FDA ने कहा कि पहले कभी गंभीर एलर्जी से जूझ चुके लोगों को मॉडर्ना की वैक्सीन नहीं लगाई जानी चाहिए। साथ ही FDA का कहना है कि वैक्सीन लगाए जाने के वक्त हॉस्पिटल में एलर्जी के ट्रीटमेंट के लिए पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। पीटर मार्क्स ने कहा कि पॉलिथिलीन ग्लाइकोल से होने वाला एलर्जिक रिएक्शन काफी सामान्य हो सकता है। बता दें कि ब्रिटेन में भी फाइजर की वैक्सीन लगाए जाने पर रिएक्शन के कम से कम दो मामले सामने आ चुके हैं।

अमेरिका में गुरुवार को वैक्सीन लगाए जाने के 10 मिनट बाद ही अलास्का में एक महिला को दिक्कतें होने लगी थीं। हालांकि, ट्रीटमेंट के बाद छह घंटे में उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी।

ब्रिटेन के मेडिकल रेग्यूलेटर ने कहा है कि जिन लोगों को गंभीर एलर्जी की दिक्कतें रही हैं उन्हें फाइजर की वैक्सीन नहीं दी जानी चाहिए। अमेरिका के FDA का कहना है कि एलर्जी से जूझ रहे ज्यादातर अमेरिकी लोगों के लिए यह वैक्सीन सुरक्षित है। सिर्फ उन लोगों को वैक्सीन नहीं दी जानी चाहिए जिन्हें पहले किसी वैक्सीन से गंभीर एलर्जी हुई हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका