न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का कहर, दो हफ्तें में अमेरिका के 1 करोड़ लोग हुए बेरोजगार

अमेरिका के श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 28 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 66 लाख से ज्यादा कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 1:39:11

कोरोना का कहर, दो हफ्तें में अमेरिका के 1 करोड़ लोग हुए बेरोजगार

अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते ग्राफ के बीच बेरोजगारी का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 28 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 66 लाख से ज्यादा कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है। अमेरिका के इतिहास में पहले सप्ताह के बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पिछले सप्ताह 33 लाख कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया था। वह भी उस सप्ताह का नया रिकॉर्ड था। अमेरिका में बेरोजगार होने वालों की वास्तविक संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों ने टेलीफोन लाइन व्यस्त होने या बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने में कठिनाई होने की शिकायत की है। इसके साथ ही अंशकालिक काम करने वाले व कुछ अन्य कैटेगरी के वर्कर्स को बेरोजगारी भत्ता की सुविधा नहीं मिली हुई है। इस तरह से दो सप्ताह में अमेरिका में बेरोजगार हो चुके लोगों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच गई है। अमेरिका में इससे पहले 1982 में एक सप्ताह में सबसे ज्यादा 6.95 हजार लोगों ने भत्ते के लिए आवेदन किया था।

दरअसल, अमेरिकी कंपनियां लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। इससे आने वाले समय में और भी ज्यादा कामगारों को सरकारी सहायता पर निर्भर रहना पड़ सकता है। मार्च का रोजगार आंकड़ा शुक्रवार को आने वाला है। यह भी बहुत खराब होने की आशंका है।

रिफिनिटिव के अनुमान के मुताबिक मार्च में अमेरिका में एक लाख लोगों के रोजगार खोने का आंकड़ा आ सकता है। इसके कारण बेरोजगारी की दर 3.5% के ऐतिहासिक निचले स्तर से बढ़कर 3.8% पर पहुंच सकती है। बेरोजगारी दर 2021 तक 9% तक भी पहुंच सकती है। मार्च का आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं दिखेगा, क्योंकि जिस सर्वेक्षण के आधार पर महीने का आंकड़ा तैयार होता है, वह महीने के बीच में ही पूरा हो जाता है। जबकि इसके बाद के दो सप्ताह में लाखों लोगों ने रोजगार गंवाए हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी इंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी भी अपने गैरजरूरी कर्मचारियों को कुछ दिन की छुट्‌टी पर भेजने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया कंपनी 19 अप्रैल से शुरू करने जा रही है। इससे ऐसे कर्मचारी सरकार के राहत पैकेज के हिस्सेदार बन जाएंगे। डिज्नी के दुनियाभर में 2.27 कर्मचारी हैं।

बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के चीफ इकोनॉमिस्ट मिशेल मेयर कहते हैं, 'मंदी के दौर में जो चीजें महीने और तिमाही में होती हैं, वह अब कुछ एक सप्ताह में ही हो जा रही हैं।'

एक दिन में 1169 लाोगों की हुई मौत

बता दे, चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अमेरिका में कोहराम मचा दिया है। अमे​रिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुता​बिक अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों सबसे अधिक 1169 लाोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 5 हजार से अ​धिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका जनता को आने वाले कठिन हालात के लिए तैयार रहने को कहा था। ट्रंप ने कहा था कि अभी दो सप्ताह राहत नहीं है इसलिए यह समय काफी दर्दनाक रहने वाला है। हालांकि इससे पहले ट्रंप लगातार कोरोना वायरस की महामारी के अमेरिका पर पड़ने वाले असर को लेकर आश्वस्त नहीं थे। वहीं रविवार के दिन अमेरिका के वैज्ञानिक एंथोनी फौसी ने चेतावनी भरी भविष्यवाणी की है कि कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में 1 लाख से 2 लाख लोगों की जानें जा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर