न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Amazon Summer Sale 2018: इन स्मार्टफोन पर ग्राहकों को दिया जा रहा बंपर डिस्काउंट, फिर देर इस बात की

अमेज़न के लेटेस्ट समर सेल 2018 की शुरूआत हो चुकी है। यह सेल 13 मई से शुरू हुई है और 16 मई तक चलेगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 May 2018 1:24:27

Amazon Summer Sale 2018: इन स्मार्टफोन पर ग्राहकों को दिया जा रहा बंपर डिस्काउंट, फिर देर इस बात की

अमेज़न के लेटेस्ट समर सेल 2018 की शुरूआत हो चुकी है। यह सेल 13 मई से शुरू हुई है और 16 मई तक चलेगी। इस ई-कॉमर्स साइट का कहना है कि सेल में करीब 40 हजार प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे। आपको बात दें कि ये वही तारीख है जिस दिन फ्लिपकार्ट भी अपने बिग शॉपिंग डेज की शुरूआत कर रहा है। अमेज़न के इस सेल में मोबाइल फोन, LED टीवी, लैपटॉप, गेमिंग और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स हैं। फ्लिपकार्ट की तरह ही अमेज़न भी एक्सचेंज ऑफर के साथ नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा दे रहा है। तो वहीं ICICI बैंक कॉर्डहोल्डर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कॉर्ड पर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। अमेज़न पे (pay) पर भी यूजर्स सेल के दौरान 10 प्रतिशत तक कैशबैक पा सकते हैं।

अब सेल है तो आपकी भी नज़र सस्ते स्मार्टफोन खरीदने पर होगी। इसके लिए हमने आपकी सुविधा के लिए कुछ शानदार ऑफर ढूंढ कर निकाले हैं। वैसे, हम आपको सेल में हिस्सा लेने से पहले कुछ चुनिंदा बातों का ध्यान रखने का सुझाव देंगे।

# अगर आपके पास अमेज़न प्राइम मेंबरशिप नहीं है तो सबसे पहले मेंबरशिप लीजिए। मेंबरशिप में आपको कई तरह के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। जैसे प्रोडक्ट की फास्ट शिपिंग। तो वहीं सेल इवेंट में आपके लिए एक्सक्लूसिव डील्स।

# अमेज़न के साथ फ्लिपकार्ट भी अपना बिग शॉपिंग डेज सेल की शुरूआत आज से कर चुका है। तो कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले एक बार दोनों की कीमतों को जरूर जांच लें।

# लाइटनिंग डील्स फॉर्मेट के अनुसार कई तरह की डील्स मौजूद हैं। ये सारी डील्स सिर्फ कुछ समय के लिए ही है। तो अगर आप इन चीजों को अपना बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अमेज़न पे (pay) बैलेंस में पैसे डालने होंगे ताकि बाद में आपको प्रोडक्ट के दौरान ओटीपी का चक्कर न पड़े।

# जहां भी मुमकिन हो ICICI बैंक इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा उठाने से न चूकें।

तो अमेज़न समर सेल में आज पहले दिन आपके लिए क्या है खास आईए नजर डालते हैं

मोबाइल फोन पर अमेज़न दे रहा है भारी डिस्काउंट


आईफोन X

- अमेज़न पर आईफोन एक्स की कीमत 89,000 रूपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को मात्र 79,999 रूपये में अपना बना सकते हैं।

- तो वहीं बंडल्ड एक्सचेंज ऑफर के तहत आप और 15, 990 रूपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ध्यान देना होगा कि आप कौन सा डिवाइस एक्सचेंज करवा रहे हैं। आप क्रेडिट कार्ड की मदद से ईएमआई का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। ये ऑफर ठीक फ्लिपकार्ट की तरह ही है जिसमें बजाज़ फिनसर्व यूजर्स के लिए नो कोस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मौजूद है। ICICI बैंक कार्ड यूजर्स अपने कार्ड पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्ट छूट भी पा सकते हैं।
कीमत: Rs. 79,999 (MRP Rs. 89,000)

iPhone SE 32GB

- अमेज़न पर iPhone SE 32GB की कीमत 26000 रूपये है लेकिन डिस्काउंट में यूजर्स इस फोन को 17,999 रूपये में पा सकते हैं।

- तो वहीं बंडल्ड एक्सचेंज ऑफर की मदद से यूजर 11, 743 रूपये की और डिस्काउंट पा सकते हैं। स्मार्टफोन में आपको 4 इंच का रेटिना डिस्प्ले मिलेगा जो 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है।
कीमत: Rs. 17,999 (MRP Rs. 26,000)

Huawei P20 Lite

- Huawei P20 Lite पर ग्राहकों के लिए कोई भी फ्लैट डिस्काउंट नहीं है। लेकिन अमेज़न समर सेल के दौरान अगर आप अमेज़न पर अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 3,000 रूपये का डिस्काउंट मिल सकता है।

- रिटेल जाएंट ने फोन पर 15 दिन की प्राइस गैरेंटी का भी वादा किया है। फोन में आपको 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।
कीमत: Rs. 19,999 + extra Rs. 3,000 एक्सचेंज ऑफर के तहत

LG Q6

- LG Q6 अमेज़न पर 16, 990 रूपये में उपलब्ध है लेकिन ऑफर के तहत आप इसे 9,999 रूपये की कीमत पर पा सकते हैं।

- तो वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 8, 701 रूपये का और डिस्काउंट पा सकते हैं। फोन 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट का बैक कैमरा है तो वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फोन में स्नैपड्रैगन 435 SoC है जो 3 जीबी के रैम के साथ आता है।
कीमत: Rs. 9,999 (MRP Rs. 16,990)

Moto G5S Plus 64GB

- Moto G5S Plus 64GB आप 12, 999 रूपये की कीमत पर पा सकते हैं जिसकी असली कीमत 16, 999 रूपये हैं।

- अगर आप फोन को ऑफर के तहत एक्सचेंज करने की सोचते है तो आप और 11, 401 रूपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।

- Moto G5S Plus 64GB में 5.5 इंचा का डिस्प्ले है जो डुअल कैमरे के साथ आता है तो वहीं फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 625 SoC के साथ आता है जो एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर काम करता है।
कीमत: Rs. 12,999 (MRP Rs. 16,999)

Oppo F7

- Oppo F7 को ग्राहक 22, 990 रूपये की बजाए 21, 990 रूपये में पा सकते हैं। हालांकि इस फोन पर ज्यादा बड़ा डिस्काउंट नहीं है।

- लेकिन एक्सचेंज ऑफर के तहत आप फोन पर 12, 743 रूपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। तो वहीं ऑफर के तहत यूजर को फोन के साथ 3 महीने का हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। जिसमें 1200 रूपये का कैशबैक और जियो की तरफ से 120 जीबी का डेटा भी फ्री है।
कीमत: Rs. 21,990 (MRP Rs. 22,990)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन