न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बाज़ार खरीदने की तैयारी में Amazon!

भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न लगातार कदम उठा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Nov 2018 1:12:22

बिग बाज़ार खरीदने की तैयारी में Amazon!

भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न (Amazon) लगातार कदम उठा रही है। खबरों के मुताबिक Amazon देश की प्रमुख रिटेल कंपनी बिग बाजार (Big Bazaar) में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। इस हिस्सेदारी के बाद अमेजन को देश के रिटेल सेक्टर में भी घुसने का मौका मिल जाएगा। माना जा रहा है कि रिटेल किंग किशोर बियानी फ्यूचर ग्रुप से बाहर हो सकते हैं। आपको बता दें कि अमेजन ने लगभग दो महीने पहले आदित्य बिड़ला रिटेल से मोर सुपरमार्केट्स में हिस्सेदारी खरीदी थी। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी भी कंपनी ने इसको लेकर बयान जारी नहीं किया है। किशोर बियानी के स्वामित्व वाले फ्यूचर ग्रुप के पूरे देश में 1100 स्टोर्स हैं। अमेजन 9.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2500 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस डील की घोषणा अब दिसंबर में होगी। इससे पहले यह घोषणा 14 नवंबर को होने वाली थी।

अमजेन की बिग प्लानिंग - अमेजन ने भारत में लगभग 5 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इसे फूड सेक्टर में लगभग 50 करोड़ डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने के लिए सरकार से स्वीकृति भी मिली है। यह अमेजन पैंट्री और एमेजॉन नाउ जैसे बिजनेस को भी बढ़ा रही है। देश में रिटेल सेक्टर की सेल्स का 95 पर्सेंट से अधिक अभी भी फिजिकल स्टोर्स से मिलता है।

अंग्रेजी के बिज़नेस न्यूजपेपर इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, किशोर बियानी की अमेज़न के साथ बड़े सौदे पर बातचीत जारी है। डील के मुताबिक अमेजन अपनी वेबसाइट पर बिग बाजार के सभी उत्पाद बेचेगी। अमेजन हाल ही में शॉपर्स स्टॉप, मोर सुपरमार्केट मे हिस्सेदारी खरीद चुकी है। इसके अलावा वो स्पेंसर्स में भी हिस्सेदारी खरीदने पर बात कर रही है।

- अमेज़न धीरे-धीरे फ्यूचर ग्रुप को खरीदेगा।
- अमेजन 8-10 साल में फ्यूचर रिटेल में बियानी का पूरा हिस्सा लेगा।
- अमेजन पहले चरण में एफपीआई रूट से फ्यूचर रिटेल में 95 फीसदी हिस्सा लेगी।
- फ्यूचर रिटेल में प्रोमोटर होल्डिंग 4651 फीसदी है जिसमें 403 फीसदी हिस्सा गिरवी है।

जेफ बेजोस से की थी मुलाकात- फ्यूचर ग्रुप के मालिक, किशोर बियानी ने साल की शुरुआत में अमेजन के मालिक जेफ बेजॉस से अमेरिका में मुलाकात की थी। अमेजन को भी भारत सरकार की तरफ से ग्रोसरी और फूड स्टोर खोलने की इजाजत पहले से ही मिल चुकी है। दोनों कंपनियों के मालिकों ने पार्टनरशिप और स्टेक सेल के मुद्दों पर बात की थी।

अमेजन इस निवेश के जरिए अपने मुनाफे को बढ़ाना चाहती है। इसके साथ ही वो अपने ग्रोसरी बिजनेस को भी बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए अभी विदेशी कंपनियां सीधे तौर पर फूड रिटेल बिजनेस में निवेश नहीं कर सकती हैं। कंपनी को अपना ग्रोसरी बिजनेस बढ़ाने के लिए केवल भारत में तैयार खाद्य उत्पादों को बेचने की अनुमति होगी।

वॉलमार्ट ने किया था फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण - अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने हाल में फ्लिपकार्ट में हिस्सा खरीदा था। फ्लिपकार्ट के प्रमोटर-संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत