न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, 20 हजार से अधिक यात्री फंसे

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके बाद अमरनाथ यात्रा पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी रोक दी गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Jun 2018 8:35:55

खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, 20 हजार से अधिक यात्री फंसे

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके बाद अमरनाथ यात्रा पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी रोक दी गई है। मूसलाधार बारिश और फिसलन के कारण पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा आगे नहीं बढ़ सकी। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है। दोनों जगहों पर 20 हजार से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगातार मौसम खराब रहने के कारण करीब 4000 यात्री बिना दर्शन किए लौट आए है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच दूसरे दिन पहले से रवाना हुए 1287 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पिछले दो दिन में 2294 शिवभक्त दर्शन कर चुके हैं।

शुक्रवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से तीसरे जत्थे में 2332 पुरुष और 544 महिला के साथ 2876 श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया गया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण पहलगाम के जत्थे को उधमपुर के टिकरी सहित अन्य इलाकों में रोका गया है, जबकि बालटाल का जत्था देर शाम बालटाल आधार शिविर पहुंच गया था। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा को बारिश से यात्रा ट्रैक के बंद होने की जानकारी दी।

amarnath yatra,jammu kashmir

पहलगाम-चंदनबाड़ी से शुक्रवार सुबह 1263 यात्रियों को शेषनाग तक भेजा गया। लेकिन मूसलाधार बारिश होने के कारण हजारों यात्रियों को बेस कैंप में ही ठहराया गया है। बताया जाता है कि तेज बारिश से ट्रैक पर फिसलन के साथ उसे नुकसान पहुंचा है। तापमान में काफी गिरावट आ गई है। इससे यात्रियों के लिए सेहत संबंधी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दूसरे दिन भी पवित्र गुफा के पास बारिश के साथ बर्फबारी हुई। बटोत से बनिहाल के बीच कई जगह भूस्खलन होने के कारण घंटों हाईवे बंद रहने से अमरनाथ यात्री रास्ते में फंसे रहे। शाम को बालटाल के जत्थे ने जवाहर टनल पार की थी। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में शुक्रवार की शाम तक देशभर से 1523 यात्री पहुंच गए थे। हालांकि खराब मौसम के कारण जम्मू से चौथे जत्थे के जाने पर संशय बना हुआ है।

वहीं, मौसम विभाग ने अभी मौसम खुलने का अनुमान नहीं जताया है। खराब मौसम और आतंकी खतरे के बावजूद श्रद्धालुओं का हौसला डिगा नहीं है। 60 दिन की इस यात्रा के लिए अभी तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा। 'रक्षाबंधन' का त्योहार भी इसी दिन पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत