न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बदरुद्दीन ने पीएम मोदी के लिए कहे अपशब्द तो BJP ने कहा - देश के भगोड़े और अवैध तौर पर घुसपैठ करने वालों के साथ खड़े है ऐसे लोग

एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसे लोग बयानबाजी करके देश में घुसपैठ को बढ़ावा देना चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Apr 2019 12:31:17

बदरुद्दीन ने पीएम मोदी के लिए कहे अपशब्द तो BJP ने कहा - देश के भगोड़े और अवैध तौर पर घुसपैठ करने वालों के साथ खड़े है ऐसे लोग

एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसे लोग बयानबाजी करके देश में घुसपैठ को बढ़ावा देना चाहते हैं। बीजेपी ने कहा है कि बदरुद्दीन अजमल ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं जो अवैध तरीके से भारत में घुसकर घुसपैठ कर चुके हैं। बदरुद्दीन अजमल पर जोरदार हमला बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि अजमल और उनकी पार्टी को लेकर यह स्पष्ट है कि वे उन लोगों के हितों में खड़े हैं, जो अपने देश के भगोड़े हैं और भारत में अवैध तौर पर घुसपैठ कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘’मोदीजी की सरकार और बीजेपी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि भगोड़ों को बाहर निकालेंगे।’’ बता दे, बदरुद्दीन अजमल ने कहा था, "मोदी विरोधी जितने भी गठबंधन हैं उसमें हम भी हैं। वो सब मिलकर मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे। मोदी जी जाकर कहीं न कहीं चाय की दुकान चलाएंगे या फिर पकौड़े भी बेच सकते हैं।"

अपनी बात को जारी रखते हुए नलिन कोहली ने आगे कहा, ‘’असम के अपने लोग चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, हम उनको उनका हक दिलाना चाहते हैं।’’ पीएम मोदी पर बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘’इस बयान से बदरुद्दीन अजमल घबरा रहे हैं कि देश में मोदी सरकार आ रही है। बदरुद्दीन चाहते हैं कि देश में घुसपैठ हो और मजबूत सरकार नहीं मजबूर सरकार केंद्र में आए।’’

असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि पार्टी नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित करने के लिए संकल्पबद्ध है। वहीं, अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार यदि दोबारा बनी तो वह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करेगी और देश भर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की व्यवस्था लागू करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत