न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलर्ट! खतरा अभी टला नहीं, चीन में वापसी कर सकता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण ने यूरोप के ज्यादातर देशों तक अपनी पहुंच बना ली है और इटली (Italy), जर्मनी, स्पेन और फ्रांस इसकी सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 1:26:28

अलर्ट! खतरा अभी टला नहीं, चीन में वापसी कर सकता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण ने यूरोप के ज्यादातर देशों तक अपनी पहुंच बना ली है और इटली (Italy), जर्मनी, स्पेन और फ्रांस इसकी सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं। हालांकि अब वैज्ञानिकों ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि ये सिर्फ शुरुआत है, इस बीमारी का अपने चरम पर पहुंचना अभी बाकी है। खासकर चीन को चेतावनी देते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही उसने इसकी पहली वेव पर काबू पा लिया हो लेकिन अभी खतरा टला नहीं है इसका अगला चरण दुनिया भर के लिए काफी घातक साबित हो सकता है।

खतरा अभी टला नहीं

लैंसेट मेडिकल जनरल में फ्रांस के पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट और एपिडेमोलॉजिस्ट एंटोनी फॉल्ट ने एक लेख के जरिए चेतावनी जारी की है कि ये कोरोना संक्रमण का सबसे पहला चरण है, अभी सबसे बुरा समय आना बाकी है। भले ही चीन दावा कर रहा है कि कई दिनों से कोई लोकल इन्फेक्शन का केस नहीं आया है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

एंटोनी के मुताबिक ये एक सुनामी की तरह है जिसमें तबाही मचाने के लिए कई लहरें होती हैं। ये कोरोना की पहली लहर है जिसे सुनामी की भाषा में 'हेरल्ड वेव' भी कहते हैं। सुनामी की सबसे बड़ी और खतरनाक लहर आना अभी बाकी है। एंटोनी के मुताबिक फ्लू कैसे फैलते हैं ये जानने के लिए हमें स्पेनिश फ्लू ने कैसे कहर मचाया था इससे सीखना होगा। ये प्रथम विश्व युद्ध से पहले नज़र आया 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को मारा और अचानक गायब हो गया। बता दें कि इतने लोग तो प्रथम विश्व युद्ध में भी नहीं मारे गए थे।

एंटोनी ने लिखा है कि उस दौरान के दो गणितज्ञों को इस सवाल ने काफी झकझोर दिया था कि स्पेनिश फ्लू गायब कहां हो गया। 1920 के अंत में विलियम ओलिग्वी केर्मैक और एंडरसन ग्रे केंड्रिक ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया था जो ऐसे एपिडेमिक की रफ़्तार और संक्रमण की दिशा समझने में काफी मददगार है। इन्होने पता लगाया कि कोई भी बीमारी इसलिए खत्म नहीं हो जाती कि क्योंकि अब बीमार होने के लिए लोग ही नहीं बचे बल्कि ये एक 'हर्ड इम्युनिटी' के लेवल तक पहुंच जाता है।

एंटोनी फॉल्ट के मुताबिक भले ही चीन और साउथ कोरिया ने एक हद तक इसके मामलों पर काबू पा लिया हो लेकिन उन्हें अब सबसे ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। क्योंकि किसी भी एपिडेमिक के दौरान जो सावधानियां बरतीं जाती हैं वो सिर्फ एक हद तक काम करती हैं, बिना वैक्सीन के ये काम लगभग नामुमकिन है। ऐसा देखा गया है कि कई बार हम ऐसी रोकथाम के जरिए काबू पा लेते हैं और निश्चिंत हो जाते हैं और कुछ ही महीनों में ये बीमारियां पहले से जायदा रौद्र रूप में सामने आ जाती हैं।

पेरिस की इन्फेक्शीयस डिजीज सर्विस की हेड पिटी सेलपत्रे और इन्फेक्शीयस डिजीज एक्सपर्ट शेरोन लेविन भी मानती हैं कि कोरोना के लौटने की आशंकाएं बेहद प्रबल हैं। हम ये तो नहीं कह सकते कि ये तय है लेकिन हमने पुराने अनुभवों से जो सीखा है वो बुरे लक्षणों की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि वो कहती हैं कि सार्स पर काबू पा लिया गया था, लेकिन वैक्सीन के बिना कोरोना से लड़ना काफी मुश्किल काम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर