न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : 2 घंटे चली पूछताछ, अक्षय कुमार से पूछे गए ये 6 सवाल, खुद पर लगे आरोपों से किया इनकार

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में आज अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) से चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वाटर में सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक पूछताछ चली

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Nov 2018 1:14:41

चंडीगढ़ : 2 घंटे चली पूछताछ, अक्षय कुमार से पूछे गए ये 6 सवाल, खुद पर लगे आरोपों से किया इनकार

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में आज अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) से चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वाटर में सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक पूछताछ चली। इस दौरान SIT के सभी अहम सदस्य वहां मौजूद थे। पूछताछ के दौरान अक्षय से वही 6 सवाल पूछे गए जो जांच दल ने सुखबरी सिंह से बादल से पूछे थे। इनमें सबसे अहम सवाल यही था कि क्या अक्षय ने सुखबीर सिंह बादल और राम रहीम की कोई मीटिंग फिक्स करवाई थी। सूत्रों की मानें तो अक्षय ने ऐसी किसी मीटिंग से इंकार किया है। बता दे, पंजाब में 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ पर पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही टीम ने उन्हें पूछताछ को बुलाया है। बेअदबी की घटनाओं पर न्यायमूर्ति रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय का नाम आया था। अक्षय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच किसी तरह की कोई बैठक कराने से पहले ही इनकार कर चुके है।

SIT ने अक्षय से जो अहम सवाल किए हैं, वे इस प्रकार हैं :

- क्‍या आप राम रहीम से कभी मिले?
- आप सुखबीर बादल को कैसे जानते हैं?
- क्‍या आप जानते थे कि गुरमीत जुहू में रहते थे?
- क्‍या सुखबीर सिंह बादल मुंबई में आपसे मिले?
- क्‍या गुरमीत ने आपसे संपर्क किया?
- क्‍या आपने गुरमीत के साथ काम किया?

अभिनेता ने इस बात से भी इनकार किया है कि वह डेरा प्रमुख से कभी मिले थे। गुरमीत इस समय बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। एसआईटी ने अक्षय के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भी बुलाया था।

अक्षय से पहले सुखबीर बादल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसमें उनसे भी यही सवाल किए थे। इस सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा था कि वह पंजाब के बाहर अक्षय कुमार से कभी नहीं मिले थे। बादल ने कहा, "मैंने कभी पंजाब के बाहर अक्षय कुमार से मुलाकात नहीं की है।"

अक्षय कुमार को इस मामले को लेकर पहले अमृतसर बुलाया गया था। लेकिन बाद में अक्षय की रिक्वेस्ट पर उन्हें चंडीगढ़ में पेश होने की अनुमति दे दी गई। पंजाब पुलिस एसआईटी ने इससे पूर्व अक्षय को 21 नवम्बर को अमृतसर सर्किट हाउस में बुलाया था। एसआईटी के सदस्य और पुलिस महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया,‘‘हमने अक्षय कुमार यहां चंडीगढ़ में पेश होने की छूट दी है।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन