न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की सियासत के सबसे बड़े गेम चेंजर बने अजित पवार, पलट दी बाजी

अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता हैं। ऐसे में विधायक दलों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र भी उन्हीं के पास था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Nov 2019 11:35:36

महाराष्ट्र की सियासत के  सबसे बड़े गेम चेंजर बने अजित पवार, पलट दी बाजी

महाराष्ट्र को आज अपना सीएम और उप मुख्यमंत्री मिल गया है। आज शनिवार को सुबह बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी के नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। दरअसल, कल तक येही कयास लगाए जा रहे थे कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में जल्द सरकार बनाने वाली है लेकिन आज जो हुआ उसने सब कुछ पलट कर रख दिया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने शिवसेना के मंसूबो पर पानी फेर दिया। अजित पवार ने एनसीपी को तोड़कर नया सियासी गेम बनाया है।

अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता हैं। ऐसे में विधायक दलों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र भी उन्हीं के पास था। उन्होंने शरद पवार सहित तमाम एनसीपी नेताओं को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है। बता दें कि आधिकारिक तौर पर विधायक दल के नेता का समर्थन पत्र ही मान्य होता है। अजित पवार के इस फैसले के बाद शरद पवार ने कहा कि ये एनसीपी का समर्थन नहीं है। इससे हमारा लेना-देना कोई नहीं है। इसका मतलब साफ है कि अजित पवार ने एनसीपी के विधायकों को तोड़कर अपने साथ मिला लिया है। वहीं, कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि यह बहुत बड़ी साजिश है, जिसे गुप्त रखा गया था। एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि विधायकों के पत्र का गलत इस्तेमाल हुआ। समर्थक विधायकों की चिट्ठी का अजित पवार ने गलत इस्तेमाल किया।

एनसीपी से बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने क बाद अजित पवार का कहना है कि हम लोगों की समस्या के लिए साथ आए हैं। हम किसानों की समस्या को खत्म करना चाहते हैं। उनकी भलाई के लिए ही सरकार में आए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिसे सरकार बनाने के लिए चुना था। उन्हीं को सरकार बनानी भी चाहिए। इसका मतलब साफ है कि बीजेपी को महाराष्ट्र के लोगों ने सरकार के लिए चुना था और उसी की सरकार बननी चाहिए।

ajit pawar,fadnavis oath,devendra fadnavis oath,fadnavis latest news,maharashtra cm news,maharashtra government formation,news,news in hindi

बता दे, अजित पवार का जन्म 22 जुलाई, 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ। अजित पवार एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। उनके पिता वी शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। अजीत पवार अपने चाचा के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में आए। राजनीति में वह एक राजनेता से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री बने। वह अपने चाहने वालों और जनता के बीच दादा (बड़े भाई) के रूप में लोकप्रिय हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में अजित पवार ने अपनी परिवार की पारंपरिक सीट बारामती सीट से 1,65,265 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वो पहले भी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अजित पवार पर सिंचाई घोटाले के आरोप लगे थे। उसके बाद ही नाराज होकर उन्हें डिप्टी सीएम का पद छोड़ा था। इस बार वो सातवीं बार विधायक बने हैं। इस साल सितंबर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र कार्पोरेशन बैंक से जुड़े घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। अजित पवार का भी नाम था।

7 अप्रैल 2013 को आया अजित पवार का एक बयान बेहद चर्चा में रहा। पुणे के पास इंदापुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, “अगर बांध में पानी नहीं है तो क्या पेशाब करके भरें?” उनके इस बयान की काफी निंदा हुई। बाद में खुद अजित पवार ने इसके लिए माफी मांगी थी। कहा था कि ये उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत