न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस को लगा झटका, अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 9:03:56

कांग्रेस को लगा झटका, अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन Ajay Maken ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अजय माकन ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। हालांकि अभी इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है है। बताया जा रहा कि इस्तीफा देने के बाद इलाज के लिए माकन विदेश रवाना हो गए। माकन के 21 सितंबर तक वापस दिल्ली लौटने की संभावना है। लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले ही हुए इस इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है, जिसने राजधानी में इलेक्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अजय माकन के इस इस्तीफे को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको से माकन ने उन्हें जल्द प्रभावमुक्त करने की गुजारिश की है। ऐसे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पद को लेकर संशय बना हुआ है। गौरतलब है कि शीली दीक्षित पहले से ही बीमार चल रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शीला और माकन का बीमार होना दिल्ली में कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। माकन के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बीते 13 सितंबर को अपना इस्तीफा पहले पीसी चाको को सौंपा और फिर 14 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफे में माकन ने अपने खराब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा कि, मैं दिल्ली में गरीबों की लड़ाई पूरी मुस्तैदी से नहीं लड़ पा रहा हूं। मैं पार्टी में बना रहूंगा लेकिन फिलहाल मुझे आराम की आवश्यकता है।

बता दें कि, दिल्ली नगर निगम के बीते चुनावों में कांग्रेस के तीसरे नंबर पर आने से परेशान होकर पहले भी माकन पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। कुछ दिन पहले भी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आने के बाद अजय माकन ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को वोट कटवा पार्टी कहा था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में यह बात साबित हो गई की छात्र इकाई सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) को 13,781 वोट मिले हैं, जबकि नोटा के हिस्से में 15083 वोट आए हैं। केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिये। माकन ने कहा कि सीवाईएसएस का डीयू इलेक्शन में यह हाल केजरीवाल की लगातार गिरती लोकप्रियता का परिणाम है। चुनाव से एक सप्ताह पहले ही सीवाईएसएस की इकाई का गठन किया गया था। ये बातें इसका सबूत है कि केजरीवाल ने सीवाईएसएस का गठन एनएसयूआई को नुकसान पहुंचाने के लिए ही किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन