न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PoK में Air Strike: 'अपनी पंसद की जगह और वक्त पर देंगे जवाब' : पाकिस्तान

पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में भारतीय हवाई हमले के कुछ घंटे के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री इमरान खान ने सशस्त्र बलों और पाकिस्तान के लोगों से किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 6:52:44

PoK में Air Strike: 'अपनी पंसद की जगह और वक्त पर देंगे जवाब' : पाकिस्तान

पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के दावे को 'पूरी तरह खारिज' कर दिया कि उसने बालाकोट के नजदीक आतंकवादी शिविर को निशाना बनाया और भारी क्षति पहुंचाई। साथ ही उसने संकल्प लिया कि भारत के 'गैरजरूरी आक्रामकता' का जवाब वह 'अपने पसंद के स्थान और समय' पर देगा। पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में भारतीय हवाई हमले के कुछ घंटे के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री इमरान खान ने सशस्त्र बलों और पाकिस्तान के लोगों से किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

नई दिल्ली में अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारत ने मंगलवार की सुबह पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर एयर स्ट्राइक कर उसे नष्ट कर दिया। हमले में 'काफी संख्या में' आतंकवादी, प्रशिक्षक और वरिष्ठ कमांडर मारे गए।

इस्लामाबाद में एनएससी की बैठक के बाद एक बयान में कहा गया,'फोरम (एनएससी) भारत के दावे को पूरी तरह खारिज करता है कि उसने बालाकोट के नजदीक एक कथित आतंकवादी शिविर को निशाना बनाया और भारी क्षति पहुंचाई। भारत की सरकार ने एक बार फिर काल्पनिक दावे किए हैं।' इसने दावा किया कि 'चुनावी माहौल में अपने घरेलू फायदे के लिए कार्रवाई की गई जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पहुंचा है।'

इसने कहा, 'फोरम का मानना है कि भारत ने गैर जरूरी आक्रामकता अपनाई जिसका पाकिस्तान अपनी पसंद के स्थान और समय पर जवाब देगा।' एनएससी ने दुनिया की मीडिया को जमीनी हकीकत दिखाने के लिए आमंत्रित किया और घटनास्थल का दौरा करने का प्रस्ताव दिया। बयान में कहा गया है कि राष्ट्र को विश्वास में लेने के लिए सरकार ने संसद का संयुक्त सत्र बुलाने का निर्णय किया है।

क्षेत्र में भारत की 'गैर जवाबदेही वाली नीति का भांडाफोड़' करने के लिए खान वैश्विक नेतृत्व के साथ वार्ता भी करेंगे। प्रधानमंत्री खान ने राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (एनसीए) की बुधवार को विशेष बैठक बुलाई है।

बाद में रक्षा और वित्त मंत्री के साथ संवाददाता सम्मेलन करते हुए कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान 'भारतीय आक्रामकता का जवाब' देगा। उन्होंने घोषणा की कि वर्तमान स्थिति पर लोगों एवं अन्य दलों को विश्वास में लेने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें वह, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री शामिल हैं।

सवालों का जवाब देते हुए कुरैशी ने दावा किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने मंगलवार की सुबह 'कई स्थानों से घुसने' का प्रयास किया। उन्होंने कहा, 'लेकिन पाकिस्तानी विमानों के हस्तक्षेप के बाद कुछ मिनट के अंदर ही वे लौटने के लिए बाध्य हुए।' उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि भारतीय हमले का जवाब देने में पाकिस्तान की वायुसेना ने विलंब किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमान ‘‘तैयार’’ थे।

भारतीय वायुसेना के हमले के बाद स्थिति को 'गंभीर' करार देते हुए कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान ने मुद्दे पर संयुक्त अरब अमीरात के शाहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहन एवं सऊदी के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान से भी फोन पर बात की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल